Sidcoolias

This "sidcoolias" teach how to crack any general studies wall. we provide excellent notes with premium resources.

Responsive Ads Here

Wednesday, April 29, 2020

भारत की नदी


भारतीय नदियों के बारे में एक संक्षिप्त चर्चा
भारत के नदी प्रणालियां-
1.सिन्धु नदी
सिंधु नदी को इंडस नदी भी कहा जाता है। इस नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है। सिंधु नदी तिब्बत, भारत तथा पाकिस्तान में बहते हुए अरब सागर में मिल जाती है। सिंधु नदी की कुल लंबाई लगभग 2880 किमी है तथा यह भारत में 992 किमी लम्बी है। सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियों झेलम , चेनाब , रावी , व्यास एवं सतलज है ।
2.झेलम नदी
झेलम नदी का उद्गम कश्मीर घाटी की शेषनाग झील के निकट बेरनाग नामक स्थान से हुआ है। वूलर झील में मिलने के बाद यह पाकिस्तान में प्रवेश करती हैं तथा चेनाब नदी में मिल जाती है। झेलम नदी की की कुल लंबाई 724 किमी है एवं भारत में इसकी लंबाई 400 किमी है
3.व्यास नदी
इस नदी का उद्गम हिमालय के रोहतांग दर्रे के समीप व्यास कुण्ड से हुआ है । यह कुल लंबाई 470 किमी तय करते हुए पंजाब में सतलज नदी में मिल जाती है।
4.चेनाब नदी
चेनाब नदी हिमाचल प्रदेश के लाहौल के बारालाचा दर्रे से निकलती हैं। यह पीर पंजाल के सामानांतर बहते हुए किश्तबार के निकट पीर पंजाल में गहरा गार्ज बनाती है। भारत में चेनाब नदी की लंबाई 1180 किमी है। यह पाकिस्तान में जाकर सतलज नदी में मिल जाती है।
5.रावी नदी
रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलती है एवं पाकिस्तान के मुल्तान के समीप चेनाब नदी में मिल जाती है। इस नदी की लंबाई 720 किमी है।
6.सतलज नदीसतलज नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील के निकट राक्षसताल से हुआ है। यह नदी अपने उद्गम स्थल से 1500 किमी दूरी तय करके पाकिस्तान में चेनाब नदी में मिल जाती है। भारत में सतलज नदी की लंबाई 1050 किमी है। प्रसिद्ध भाखड़ा - नागल बांध सतलज नदी पर ही बना है।
7.गंगा नदी
गंगा नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के गोमुख हिमनद के निकट गंगोत्री ग्लेशियर से हुआ है। वास्तव में अलकनंदा तथा भागीरथी नदी के देवप्रयाग मिलने पर यह गंगा नदी कहलाती है। इलाहाबाद के निकट गंगा से यमुना मिलती है जिसे संगम या प्रयाग कहा जाता है। गंगा नदी दक्षिण - पूर्व की ओर बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहां इसे पद्मा कहा जाता है। बांग्लादेश में समुद्र में मिलने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है तो इसका नाम मेघना हो जाता है। गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किमी है तथा भारत मे इसकी लंबाई 2510 किमी है । गंगा नदी पश्चिम बंगाल मे विश्व प्रसिद्ध सुंदरवन का डेल्टा का निर्माण करती है। गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी यमुना, सोन, रामगंगा, घाघरा, कोसी, गंडक, इत्यादि हैं।
8.यमुना
यमुना नदी गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है । इस नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के यमुनोत्री नामक ग्लेशियर से हुआ है जो बंदरपूछ पहाड़ी पर स्थित है। यमुना नदी के किनारे दिल्ली, मथुरा तथा आगरा जैसे बड़े शहर बसे हुए हैं। यह लगभग 1375 किमी का सफर तय करके इलाहाबाद के निकट प्रयाग में गंगा नदी में मिल जाती है। यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियों में टोंस , चम्बल, बेतवा , केन , तथा काली सिंध आदि शामिल हैं। यमुना नदी को भारत की सबसे अधिक प्रदूषित नदी माना जाता है ।
9.चम्बल
चम्बल नदी मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले मे स्थित महू के निकट जानापाओ पहाड़ी से निकलती है। यह नदी मध्यप्रदेश राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे यमुना नदी में मिल जाती है। चम्बल नदी की लंबाई लगभग 950 किमी है। यह नदी बीहड़ों ( गड्ढे) का निर्माण करती है।
10.घाघरा
इस नदी का उद्गम मापचाचुंग ग्लेशियर से हुआ है जो तिब्बत के पठार मे स्थित हैं। यह नेपाल के मध्य से बहती है। हिमालय तथा शिवालिक श्रेणियों को पार करते समय यह राशिपानी नामक स्थान पर गहरी संक्रीर्ण घाटी का निर्माण करती है। घाघरा नदी बिहार मे छपारा के पास गंगा नदी मे मिल जाती है। इस नदी की लंबाई लगभग 1200 किमी है।
11.गोमती
गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इसी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह गाजीपुर के निकट गंगा नदी मे मिल जाती है
12.गण्डक
इस नदी का उद्गम नेपाल, तिब्बत की सीमावर्ती पर्वत श्रंखलाओ से हुआ है। नेपाल में इस नदी को शालीग्रमी तथा नारायणी नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सीमा मे बहते हुए यह नदी पटना के पास गंगा नदी में मिल जाती है। गण्डक नदी की लंबाई लगभग 425 किमी है।
13.कोसी
कोसी नदी का उद्गम प्रारंभिक रुप में सात धाराओ से हुआ जो नेपाल, हिमालय तथा कंचनजंगा पर्वत से निकलती है। इन धाराओ मे सबसे बड़ी धारा का नाम अरुण है जो माउंट एवरेस्ट के पास से निकलती है। बिहार के मैदानी भागों मे बहते हुए यह नदी भागलपुर जिले मे गंगा नदी मे मिल जाती है। कोसी नदी की लंबाई लगभग 750 किमी है। कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन एवं भयंकर बाढ़ के लिए कुख्यात है। यह प्रतिवर्ष बिहार मे जन धन की अपार क्षति पहुंचाती है इसलिए इसे "बिहार का शोक" कहा जाता है।
14.दमोदर नदी
इस नदी का उद्गम छोटा नागपुर के पठार में स्थित पलामू पहाड़ी से हुआ है। यह झारखंड से बहती हुई पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है तथा हुगली नदी में मिल जाती है। दमोदर नदी द्वारा पश्चिम बंगाल में बांड से भारी तबाही लाती है , इसलिए इसे "पश्चिम बंगाल का शोक" कहा जाता है। इस नदी पर दमोदर नदी घाटी परियोजना संचालित है जो अमेरिका की टेन्सी नदी घाटी परियोजना पर आधारित है
15.बेतवा नदी
बेतवा नदी का उद्गम मध्यप्रदेश से होता है।यह रायसेन जिले में स्थित कुमारगाँव के निकट विंध्यांचल पर्वत से निकलती है। इस नदी की लंबाई 475 किमी है। यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी मिल जाती है। इस नदी पर माताटीला एवं राजघाट बांध निर्मित है।
16.सोन
सोन नदी का उद्गम मध्यप्रदेश में स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से हुआ है। यह मध्यप्रदेश के रीवा एवं सीधी जिलों से बहती हुई उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है तथा पटना के समीप गंगा नदी में मिल जाती है। सोन नदी की लंबाई लगभग 775 किमी है। इस नदी पर बाणसागर परियोजना एवं रिहन्द परियोजना संचालित है।
17.ब्रह्मपुत्र
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है। इस नदी का उद्गम स्थल समुद्र तल से 5,150 ऊंचाई पर स्थित है। ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में सांग्पो नाम से जानी जाती है तथा भारत में अरुणाचल प्रदेश से प्रवेश करने के बाद यह दिहांग कहलाती है। असम में इसे ब्रह्मपुत्र नाम से जाना जाता है तथा बांग्लादेश में इसे जमुना कहा जाता है। गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के संगम के बाद दोनों की सम्मिलित धारा को मेघना कहा जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लंबाई 2,900 किमी है तथा भारत में यह 916 किमी लम्बी है। इस नदी पर असम राज्य में विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजेली द्वीप स्थित है।
18.नर्मदा
यह नदी मध्यप्रदेश के विंध्याचल पर्वत में स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है। यह अपने उद्गम स्थान से पश्चिम की ओर 1312 किमी की दूरी तय करती हुई गुजरात में भड़ौच के निकट खंबात की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा नदी पर डेल्टा का निर्माण नही करती यह एश्चुअरी का निर्माण करती है। इस नदी पर इंदिरा सागर परियोजना, ओंकारेश्वर परियोजना एवं सरदार सरोवर परियोजना निर्मित है।
19.ताप्ती
इस नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर के पास हुआ है। ताप्ती नदी पश्चिम की ओर नर्मदा नदी के समानांतर बहती हुई गुजरात में सूरत के निकट खंबात की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 724 किमी है।
20.महानदी
महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में स्थित सिंहवा पहाड़ी से होता है। यह नदी छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य में 857 किमी बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस नदी पर उड़ीसा राज्य में प्रसिद्ध हीराकुंड बांध बना है।
21.गोदावरी
इस नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले से होता है। गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है इसकी लंबाई 1465 किमी है। अपने विशाल आकार के कारण इस नदी को दक्षिण की गंगा एवं वृद्ध गंगा नाम से जाना जाता है। यह महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के पठार को पार करती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
22.कृष्णा
कृष्णा नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर निकट एक झरने निकलती है। यह महाराष्ट्र कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में बहते हुए विजयवाड़ा के निकट विभिन्न शाखाओं में बंगाल की खाड़ी मिल जाती है। इस नदी की लंबाई 1400 किमी है। कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना तथा श्री शैलम परियोजना निर्मित है।
23.कावेरी
कावेरी नदी का उद्गम कर्नाटक राज्य के कुर्ग जिले में स्थित ब्रम्हागिरी की पहाड़ियों से हुआ है। कावेरी नदी में प्रसिद्ध शिवसमुद्रम् जलप्रपात स्थित हैं। यह नदी 800 किमी दूरी तय करते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
24.क्षिप्रा
क्षिप्रा नदी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित काकरी बरडी पहाड़ी से निकलती है। इस नदी के किनारे उज्जैन का विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर स्थित है जहाँ प्रत्येक 12 वर्षों में कुम्भ का मेला लगता है।
25.माही
इस नदी का उद्गम अरावली पर्वत श्रृंखला से होता है तथा यह गुजरात में खंबात की खाड़ी में गिरती है। यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती हैं।
26.सावरमती
सावरमती राजस्थान के उदयपुर में अरावली पर्वत श्रृंखला से निकलती है तथा खंबात की खाड़ी मिल जाती है। इस नदी के किनारे अहमदाबाद तथा गांधीनगर बसे हुए हैं।

Tuesday, April 28, 2020

विश्व की प्रमुख स्थानीय पवनें,.प्रकृति एवं उनके स्थान

विश्व की प्रमुख स्थानीय पवनें,.प्रकृति एवं उनके स्थान
स्थानीय पवनें किसे कहते है?
स्थानीय धरातलीय बनावट, तापमान एवं वायुदाब की विशिष्ट स्थिति के कारण स्भावतः प्रचलित पवनों के विपरीत प्रवाहित होनें वाली पवनें “स्थानीय पवनों” के रूप में जानी जाती हैं। इनका प्रभाव अपेक्षाक्रत छोटे छेत्रों पर पडता हैं। ये क्षोभमण्डल की सबसे नीचे की परतों तक सीमित रहती हैं।
व्यापारिक पवनें किसे कहते है?
दक्षिणी अक्षांश के क्षेत्रों अर्थात उपोष्ण उच्च वायुदाब कटिबन्धों से भूमध्यरेखिय निम्न वायुदाब कटिबन्ध की ओर दोनों गोलाद्धों में वर्ष भर निरन्तर प्रवाहित होने वाले पवन को व्यापारिक पवन कहा जाता हैं। ये पवन वर्ष भर एक ही दिशा में निरन्तर बहती हैं। सामान्यतः इस पवन को उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तर से दक्षिण दिशा में तथा दक्षिण गोलार्द्ध में दक्षिण से उत्तरी दिशा में प्रवाहित होना चाहिए, किन्तु फेरेल के नियम एवं कोरोऑलिस बल के कारण ये उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी दायीं और तथा दक्षिण गोलार्द्ध में अपनी बायीं ओर विक्षेपित हो जाती हैं।
इस प्रकार की पवनें वर्ष भर एक ही दिशा में निरन्तर बहती हैं। सामान्यतः इस प्रकार की पवन को उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तर से दक्षिण दिशा में तथा दक्षिण गोलार्द्ध में दक्षिण से उत्तरी दिशा में प्रवाहित होना चाहिए, किन्तु फ़ेरेल के नियम एवं कोरोऑलिस बल के कारण ये उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी दायीं और तथा दक्षिण गोलार्द्ध में अपनी बायीं ओर विक्षेपित हो जाती हैं।
व्यापरिक पवनों की विशेषताएं:
व्यापरिक पवनों को अंग्रेज़ी में ‘ट्रेड विंड्स’ कहते हैं। यहाँ ‘ट्रेड’ शब्द जर्मन भाषा से लिया गया है, जिसका तात्पर्य ‘निर्दिष्ट पथ’ या ‘मार्ग’ से है। इससे स्पष्ट है कि ये हवाएँ एक निर्दिष्ट पथ पर वर्ष भर एक ही दिशा में बहती रहती हैं।
उत्तरी गोलार्ध में ये हवाएँ उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर बहती हैं। वहीं दक्षिणी गोलार्ध में इनकी दिशा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर होती है।
नियमित दिशा में निरंतर प्रवाह के कारण प्राचीन काल में व्यापारियों को पाल युक्त जलयानों के संचालन में इन हवाओं से काफ़ी मदद मिलती थी, जिस कारण इन्हें व्यापारिक पवन कहा जाने लगा था।
भूमध्य रेखा के समीप दोनों व्यापारिक पवन आपस में मिलकर अत्यधिक तापमान के कारण ऊपर उठ जाती हैं तथा घनघोर वर्षा का कारण बन जाती हैं, क्योंकि वहाँ पहुँचते-पहुँचते ये जलवाष्प से पूर्णत: संतृप्त हो जाती हैं।
व्यापारिक पवनों का विश्व के मौसम पर भी व्यापक प्रभाव पड़ता है।
स्वभावगत इन हवाओ की विशेषताएं एवं उनके प्रभाव विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं, विश्व की कुछ प्रमुख स्थानीय हवाये निम्नलिखित है:-
विश्व_की_प्रमुख_स्थानीय_पवनों_की_सूची:
स्थानीय_पवनों_के_नाम - प्रकृति - स्थान_का_नाम
लू ---------गर्म एवं शुष्क------ उत्तरी भारत -पाकिस्तान
हबूब ---------------------गर्म ------------------सूडान
चिनूक ------------गर्म एवं शुष्क -----------रॉकी पर्वत
मिस्ट्रल----------- ठंडी -----------------स्पेन -फ़्रांस
हरमट्टन---------- गर्म एवं शुष्क------- पश्चिम अफ्रीका
सिरोको--------- गर्म एवं शुष्क-------- सहारा मरुस्थल
सिमुन----------- गर्म एवं शुष्क--------- अरब मरुस्थल
बोरा --------------ठंडी एवं शुष्क---------इटली एवं हंगरी
बिल्जर्ड------------- ठंडी ------------------टुंड्रा प्रदेश
लेवेंतर-------------- ठंडी---------------- स्पेन
ब्रिक फील्डर--------- गर्म एवं शुष्क-------आस्ट्रेलिया
फ्राईजेम------------- ठंडी ------------------ब्राज़ील
पापागयो -------------ठंडी एवं शुष्क--------- मैक्सिको
ख़मसिन---------- गर्म एवं शुष्क----------- मिश्र
सोलानो ------------गर्म एवं आर्द्रतायुक्त------- सहारा
पुनाज़ ---------------ठंडी एवं शुष्क---------इंडीज़ पर्वत
पुर्गा----------------- ठंडी -----------------साइबेरिया
नौर्वेस्टर------------- गर्म --------------------न्यूजीलैंड
सांता एना--------- गर्म एवं शुष्क------- कैलिफोर्निया
शामल---------- गर्म एवं शुष्क---------- इराक, ईरान
जोंडा-------------गर्म एवं शुष्क----------- अर्जेंटीना
पैम्पेरो -------------------ठंडी------------- पम्पास मैदान

भारत में प्रमुख कृषि क्रांति और सम्बन्धित उत्पादन


भारत में प्रमुख कृषि क्रांति और सम्बन्धित उत्पादन-------
भारत की कृषि –भारत के कुल क्षेत्रफल के 51 % भाग पर खेती, 4 % भाग पर चारागाह, 21 % भूमि पर वन एवं 24 % भूमि बंजर तथा बिना उपयोग की भूमि है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
ऋतुओ के आधार पर फसलो का वर्गीकरण---
◆रबी की फसल– यह फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है । मार्च-अप्रैल में काटी जाती है । जैसे- गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, आलू, राई इत्यादि ।
◆खरीफ की फसल– यह फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और नवंबर-दिसंबर में काट ली जाती है । जैसे- धान, गन्ना, तिलहन, कपास, मक्का, तिल, ज्वार, बाजरा इत्यादि ।
◆जायद की फसल– मार्च से अप्रैल के मध्य बोई जाती हैं एवं जुन-जुलाई में काटी जाती हैं। इसके अंतर्गत सब्जियां, मक्का, खरबूज, तरबूह, अरबी, तरककड़ी, भिंड़ी आदि आती हैं।
◆नकदी फसल– वह फसल जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा की जाती है । जैसे- कपास, गन्ना, तंबाकू, जूट इत्यादि ।
◆भारत में प्रमुख कृषि क्रांति और सम्बन्धित उत्पादन की सूची
1 हरित क्रांति खाद्यान्न उत्पादन
2 श्वेत क्रांति दुग्ध उत्पादन
3 पीली क्रांति तिलहन उत्पादन
4 भूरी क्रांति उर्वरक उत्पादन
5 नीली क्रांति मत्स्य उत्पादन
6 लाल क्रांति टमाटर/मांस उत्पादन
7 गुलाबी क्रांति झींगा मछली उत्पादन
8 बादामी क्रांति मासाला उत्पादन
9 सुनहरी क्रांति फल उत्पादन
10 रजत क्रांति अंडा उत्पादन
11 कृष्ण क्रांति बायोडीजल उत्पादन
12 अमृत क्रांति नदी जोड़ो परियोजनाएं
13 काली क्रांति पेट्रोलियम उत्पादन
14 गोल्डन फाइबर क्रांति जूट उत्पादन
15 स्वर्ण क्रांति फल /शहद उत्पादन
16 सिल्वर फाइबर क्रांति कपास उत्पादन
17 सदाबहार क्रांति कृषि से/ जैव तकनीकी
18 धुसर/स्लेटी क्रांति सीमेंट
19 इंद्रधनुषीय क्रांति सभी क्रांतियो पर निगरानी रखने हेतु
20 सनराइज/सुर्योदय क्रांति इलेक्ट्रॉनिक उधोग के विकास के हेतु
21 सेफ्रॉन क्रांति केसर उत्पादन से
22 स्लेटी/ग्रे क्रांति उर्वरको के उत्पादन से
23 खाद्द श्रंखला क्रांति- भारतीय कृषकों की 2020 तक आमदनी को दुगुना करने से
24 व्हाइट गॉल्ड क्रांति कपास उत्पादन से (तीसरी क्रांति)
25 ग्रीन गॉल्ड क्रांति चाय उत्पादन से
26 खाकी क्रांति चमड़ा उत्पादन से
27 परामनी क्रांति भिन्डी उत्पादन से
28 मूक क्रांति मोटे अनाजों के उत्पादन से
29 हरित सोना क्रांति बाँस उतपादन से
30 गंगा क्रांति भ्रष्टाचार के खिलाफ सदाचार पैदा करने हेतु (जोहड़े वाले बाबा/वाटर मैन ऑफ इंडिया/राजेन्द्र सिंह )द्वारा
31 N.H.क्रान्ति- स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से
◆◆◆भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1966-67 ई0 मेंहुई थी, तथा भारत में इसके अग्रदूत एम0 एस0 स्वामीनाथन को माना जाता है, तथा विश्व में इसका जनक नार्मन ई0 बोरलॉग को माना जाता है।
◆हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव चावल और गेहूं फसल पर पड़ा । परन्तु चावल की तुलना में गेंहू के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई ।
◆केसर का एकमात्र उत्पादक राज्य जम्मू-कश्मीर है।
◆भारत मेंदुग्ध उत्पादन में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय डॉ. वर्गीज कुरियन जाता है।
◆भारत में नीली क्रांति जनक अरुण कृष्णन हैं।
◆भारत में गुलाबी क्रांति का जनक दुर्गेश पटेल हैं।
◆भारत में स्वर्णिम क्रांति का जनक निर्पख तुतेज हैं।
◆भारत में लाल क्रांति का जनक विशाल तिवारी हैं।
◆भारत में सिल्वर क्रांति का जनक इंदिरा गाँधी हैं।
◆दुग्ध उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है।
◆भारत में सर्वोत्तम चाय दार्जिलिंग पैदा की जाती है।
◆स्वच्छ जलीय मछली का उत्पादन करने वाला राज्य पं. बंगाल है।
◆भारत का उर्वरक उत्पादन में विश्व में तीसरा स्थान है।
◆फल उत्पादन में भारत का द्वितीय स्थान है।
◆सब्जी उत्पादन में भारत का द्वितीय स्थान है।
◆पंजाब राज्य को ‘भारत का धान्य भंडार’ कहा जाता है।

भरतनाट्यम (Bharatanatyam)

भरतनाट्यम:---------
भरतनाट्यम (Bharatanatyam) भारतीय शास्त्रीय नृत्य का एक प्रमुख रूप है। इस नृत्य शैली का संबंध तमिलनाडु राज्य से है।
मुख्य बिंदु:-
भरतनाट्यम का उद्भव भरतमुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र से हुआ है।यह संगीत नाटक अकादमी (Sangeet Natak Akademi) द्वारा मान्यता प्राप्त नृत्य के आठ रूपों में से एक है और यह दक्षिण भारतीय धार्मिक विषयों एवं आध्यात्मिक विचारों विशेष रूप से शैववाद, वैष्णववाद और शक्तिवाद को व्यक्त करता है।
दूसरी शताब्दी में भरतनाट्यम का वर्णन प्राचीन तमिल महाकाव्य शिलप्पादिकारम (Shilappatikaram) में मिलता है।
◆◆◆शिलप्पादिकारम:---
शिलप्पादिकारम को 'तमिल साहित्य' के प्रथम महाकाव्य के रूप में जाना जाता है। इस महाकाव्य की रचना चेर वंश के शासक सेनगुट्टुवन (Cenkuttuvan) के भाई इंगालोआदिकल (Ingaloadikal) ने लगभग ईसा की दूसरी-तीसरी शताब्दी में की थी।
इसमें मदुरै नगर का सुन्दर वर्णन किया गया है और इसमें मुख्य चरित्रों में कोवलन एवं कन्नगी दंपत्ति तथा माध्वी नामक नर्तकी हैं।
यह महाकाव्य तीन भागों पुहारक्कांडम, मदरैक्कांडम और वंजिक्कांडम में विभाजित है। इन तीनों भागों में क्रमशः चोल, पाण्ड्य और चेर राज्यों का वर्णन किया गया है।
◆◆◆दक्षिण भारत के मंदिरों में देवदासियों द्वारा शुरू किये गए भरतनाट्यम को 20वीं सदी में रुक्मिणी देवी अरुंडेल और ई. कृष्ण अय्यर के प्रयासों से पर्याप्त सम्मान मिला।
◆◆◆नंदिकेश्वर द्वारा रचित ‘अभिनय दर्पण’ भरतनाट्यम के तकनीकी अध्ययन हेतु एक प्रमुख स्रोत है।
◆◆◆इस नृत्य के संगीत वाद्य मंडल में एक गायक, एक बाँसुरी वादक, एक मृदंगम वादक, एक वीणा वादक और एक करताल वादक होता है।
◆◆◆भरतनाट्यम एकल स्त्री नृत्य है। इसमें कविता पाठ करने वाले व्यक्ति को ‘नडन्न्वनार’ कहते हैं।
भरतनाट्यम: नृत्य पदानुक्रम:-----
◆भरतनाट्यम में शारीरिक क्रियाओं को तीन भागों में बाँटा जाता है-समभंग, अभंग और त्रिभंग।
◆इसमें नृत्य क्रम इस प्रकार होता है- आलारिपु (कली का खिलना), जातीस्वरम् (स्वर जुड़ाव), शब्दम् (शब्द और बोल), वर्णम् (शुद्ध नृत्य और अभिनय का जुड़ाव), पदम् (वंदना एवं सरल नृत्य) तथा तिल्लाना (अंतिम अंश विचित्र भंगिमा के साथ)।
भरतनाट्यम के प्रमुख कलाकार:-----
इस नृत्य के प्रमुख कलाकारों में पद्म सुब्रह्मण्यम्, अलारमेल वल्ली, यामिनी कृष्णमूर्ति, अनिता रत्नम, मृणालिनी साराभाई, मल्लिका साराभाई, मीनाक्षी सुंदरम पिल्लई, सोनल मानसिंह, वैजयंतीमाला, स्वप्न सुंदरी, रोहिंटन कामा, लीला सैमसन, बाला सरस्वती आदि शामिल हैं।

विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, ऊँचा, लम्बा(Longest Largest Biggest and Highest in the World and India)


विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, ऊँचा, लम्बा----
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप - एशिया ( विश्व के क्षेत्रफल का 30%)
विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप - आस्ट्रेलिया
विश्व का सबसे बड़ा महासागर - प्रशां त महासागर
विश्व का सबसे छोटा महासागर - आर्कटिक महासागर
विश्व का सबसे गहरा महासागर - प्रशांत महासागर
विश्व का सबसे बड़ा सागर - दक्षिणी चीन सागर
विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी - मेक्सिको की खाड़ी
- ग्रीनलैण्ड
विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह - इण्डोनेशिया
विश्व की सबसे लम्बी नदी - नील नदी ल. 6650 किमी
विश्व की सबसे बड़ी अपवाह क्षेत्र वाली नदी - अमेजन नदी
विश्व की सबसे बड़ी सहायक नदी - मेडिरा ( अमेजन की )
विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी - राइन नदी
विश्व की सबसे बड़ी नहर - स्वेज नहर
विश्व की सबसे व्यस्त नहर - कील नहर
विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप - माजुली, भारत
विश्व का सबसे बड़ा देश - रूस
विश्व का सबसे छोटा देश - वेटिकन सिटी ( 44 हेक्टेयर)
विश्व में सर्वाधिक मतदाताओं वाला देश - भारत
विश्व में सबसे लंबी सीमा रेखा वाला देश - कनाडा
विश्व में सबसे ज्यादा सीमा रेखा वाला देश - चीन ( 13 देश )
विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान - सहारा ( आफ्रीका )
एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान - गोबी
विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी - माउण्ट एवरेस्ट ( 8848 मी. )
विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला - एणडीज ( दक्षिण अमेरिका )
विश्व का सबसे ऊंचा पठार - पामीर का पठार
विश्व का सबसे गर्म प्रदेश - अल्जीरिया ( लीबिया )
विश्व का सबसे ठंडा स्थान - वोस्तोक अंटार्कटिका
विश्व का सबसे शुष्क स्थान - अटाकामा मरुस्थल चिली
विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात - एंजिल जलप्रपात
विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात - ग्वायरा जलप्रपात
विश्व का सबसे चौड़ा जलप्रपात - खोन जलप्रपात
विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील - केस्पियन सागर
विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील - लेक सुपीरियर
विश्व की सबसे गहरी झील - बैकाल झील
विश्व सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील - टिटिकाका
विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील - वोल्गा झील
विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा - सुन्दरवन डेल्टा
विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य - महाभारत
विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर - अमेरिकन म्यूजियम आँफ नेचुरल हिस्ट्री
विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर - क्रूजर नेशनल पार्क ( द. आफ्रीका )
विश्व का सबसे बड़ा पक्षी - आस्ट्रिच ( शुतुरमुर्ग )
विश्व का सबसे छोटा पक्षी - हमिंग बर्ड
विश्व का सबसे बड़ा स्तनधारी - नीली व्हेल
विश्व का सबसे विशाल मंदिर - अंकोरवाट का मंदिर
विश्व में महात्मा बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा - उलान बटोर ( मंगोलिया )
विश्व की सबसे ऊंची मीनार - कुतुबमीनार
विश्व का सबसे बड़ा घंटाघर - द ग्रेट बेल आँफ मास्को
विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति - स्टैच्यू आँफ लिबर्टी
विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर - अक्षरधाम मंदिर दिल्ली
विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद - जामा मस्जिद - दिल्ली
विश्व की सबसे ऊंची मस्जिद - सुल्तान हसन मस्जिद,कहिरा
विश्व का सबसे बड़ा चर्च - वेसिलिका आँफ सेंट पीटर ( वेटिकन सिटी )
विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन - ट्रांस - साइबेरियन लाइन
विश्व में सबसे लंबी रेलवे सुरंग - सीकन रेलवे सुरंग जापान
विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म - खड़गपुर प. बंगाल 833
विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन - ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क
विश्व में सबसे व्यस्त हवाई अड्डा - शिकागो - इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा - किंग खालिद हवाई अड्डा रियाद, सऊदी अरब
विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह - न्यूयॉर्क
विश्व का सबसे लंबा बांध - हीराकुण्ड बांध उड़ीसा
विश्व का सबसे ऊंचा बांध - रेगुनस्की ( ताजिकिस्तान )
विश्व की सबसे ऊंची सड़क - लेह मनाली मार्ग
विश्व का सबसे बड़ा सड़क पुल - महात्मा गांधी सेतु पटना
विश्व का सबसे बड़ा राजमार्ग - ट्रांस कनेडियन
विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी - माउंट कॅाटोपैक्सी
विश्व में सबसे अधिक कर्मचारियों वाला विभाग - भारतीय रेलवे
विश्व में सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान - चैल हिमाचल प्रदेश
विश्व का सबसे बड़ा पुस्तकालय - कांग्रेस पुस्तकालय लंदन
विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय - ब्रिटिश संग्रहालय लंदन
विश्व की सबसे बड़ी कार्यलयी इमारत - पेंटागन ( यू. एस. ए.)

ओपेक(OPEC)


तेल निर्यातक देशोंओपेक के संगठन-
◆◆OPEC एक स्थायी, अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका गठन 10-14 सितंबर, 1960 को आयोजित बगदाद सम्मेलन में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेज़ुएला ने किया था।
इन पाँच संस्थापक सदस्यों के बाद इसमें कुछ अन्य सदस्यों को शामिल किया गया, ये देश हैं-
●● क़तर (1961), इंडोनेशिया (1962), लीबिया (1962), संयुक्त अरब अमीरात (1967), अल्जीरिया (1969), नाइजीरिया (1971 ), इक्वाडोर (1973), अंगोला (2007), गैबन (1975), इक्वेटोरियल गिनी (2017) और कांगो (2018)
√ इक्वाडोर ने दिसंबर 1992 में अपनी सदस्यता त्याग दी थी, लेकिन अक्तूबर 2007 में वह पुनः OPEC में शामिल हो गया।
√इंडोनेशिया ने जनवरी 2009 में अपनी सदस्यता त्याग दी। जनवरी 2016 में यह फिर से इसमें सक्रिय रूप से शामिल हुआ, लेकिन 30 नवंबर, 2016 को OPEC सम्मेलन की 171वीं बैठक में एक बार फिर इसने अपनी सदस्यता स्थगित करने का फैसला किया।
√ गैबन ने जनवरी 1995 में अपनी सदस्यता त्याग दी थी। हालाँकि, जुलाई 2016 में वह फिर से संगठन में शामिल हो गया।
√ कतर ने 1 जनवरी, 2019 को और इक्वाडोर ने 1 जनवरी, 2020 को अपनी सदस्यता त्याग दी थी। अतः वर्तमान में इस संगठन में सदस्य देशों की संख्या 13 है।
यह एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्यालय जिस देश मे है वह इसका सदस्य नहीं है। इसका मुख्यालय वियना ऑस्ट्रिया में है तथा ऑस्ट्रिया ओपेक का सदस्य देश नही है।।यह एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्यालय जिस देश मे है वह इसका सदस्य नहीं है। इसका मुख्यालय वियना ऑस्ट्रिया में है तथा ऑस्ट्रिया ओपेक का सदस्य देश नही है।।

Monday, April 27, 2020

जनसँख्या विस्फोट(population explosion)

जनसँख्या विस्फोट: अर्थ, कारण और परिणाम
...................
साधारण शब्दों में कहें तो जब किसी देश की जनसँख्या की मृत्यु दर में कमी होती है, बाल मृत्यु दर में कमी होती है लेकिन जन्मदर और जीवन प्रत्याशा में वृद्दि होती है तो इन सबके संयुक्त प्रभाव के कारण जनसंख्या में बहुत तेजी से हुई वृद्धि होती है. इस स्थिति को ही जनसँख्या विस्फोट कहा जाता है.
जनसँख्या विस्फोट के कारण:
................
इस तरह की अवस्था अक्सर कम विकसित देशों में पायी जाती है. भारत इस अवस्था से 1970 के दशक में गुजर चुका है लेकिन अब भारत की जनसँख्या वृद्धि दर में तेजी से कमी आ रही है और भारत की जनसँख्या को अब अभिशाप नहीं माना जाता है क्योंकि भारत पूरी दुनिया में सबसे युवा देश है.
जनसँख्या विस्फोट के निम्न कारण हैं.
...................
1. अशिक्षा: जनगणना 2011 के अनुसार भारत की जनसंख्या अभी भी केवल 74% ही शिक्षित है और गावों में तो यह आंकड़ा और भी कम है. इस कारण जनसंख्या को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं. गरीब लोग एक अतिरिक्त संतान को कमाई का अतिरिक्त हाथ मानते हैं.
भारत में आज भी बहुत से लोग बच्चों को ईश्वर की देन मानते हैं. कुछ लोग तो बच्चों को धर्म से जोड़कर भी देखते हैं और गर्भ निरोधकों का प्रयोग करना धर्म के खिलाफ समझते हैं. इन सभी का मिलाजुला परिणाम जनसँख्या वृद्धि के रूप में सामने आता है.
2. परिवार नियोजन के प्रति उदासीनता: कुछ लोग तो परिवार नियोजन के साधनों को जानते भी नहीं हैं और कुछ लोग इन साधनों का प्रयोग करना अपने धर्म के खिलाफ मानते हैं जबकि कुछ लोग इन साधनों को खरीद नहीं सकते हैं हालाँकि ये साधन सरकार के द्वारा फ्री में दिए जाते हैं फिर भी इस्तेमाल नही करते हैं.
3. मनोरंजन के साधनों की कमी: देश के बहुत से गावों में आज भी मनोरंजन के साधनों की कमी है जिसके कारण लोग सेक्स को मनोरंजन का साधन मानते हैं और परिवार बढ़ाते रहते हैं.
4. अंधविश्वास: शिक्षा की कमी के कारण लोग परिवार नियोजन के उपायों को ठीक से नहीं अपनाते हैं. जैसे भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग यह मानते हैं की पुरुष नशबंदी कराने से व्यक्ति की ताकत कम हो जाती है और वह मेहनत का काम करने लायक नहीं रहता है.
5. सरकार की गलत नीतियां: आजकल सरकार लोगों को 1 बच्चे के जन्म पर 6 हजार और दूसरे बच्चे के जन्म पर भी 6 हजार रुपये देती है. अब ऐसी नीतियों के माहौल में परिवार नियोजन कैसे सफल होगा?
ज्ञातव्य है कि चीन ने अपनी जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए 1 बच्चे की नीति को कठोरता से लागू किया था और जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण पा लिया है, लेकिन इसका भारत उल्टा कर रहा है. मेरे हिसाब से सरकार को 6 हजार रुपये नकद ना देकर पोषण युक्त खाद्य सामाग्री फ्री में देनी चाहिए ताकि बच्चे स्वस्थ पैदा हों.
जनसंख्या विस्फोट के परिणाम:
......................
1. देश के संसाधनों पर दबाव: यदि किसी देश में जनसँख्या तेजी से बढती है तो उस देश में मौजूद आधारभूत संरचना और संसाधनों पर दबाव बढ़ता है जिससे कि देश का विकास प्रभावित होता है, और फिर देश गरीबी के कुचक्र में फंस जाता है.
2. लोगों के जीवन स्तर में गिरावट: यह तो बिलकुल समान्य सी बात है कि जब कमाने वाले कम होंगे और खाने वाले ज्यादा तो लोगों को उनकी शारीरिक जरूरतों के अनुसार भोजन और पोषण नहीं मिल पायेगा फलस्वरूप उनके जीवन स्तर में गिरावट आती जाएगी. भारत में आज भी बहुत से गावों में यह सिलसिला जारी है.
3. गरीबी का दुष्चक्र: यदि किसी के माता पिता गरीब हैं जिन्होंने अधिक बच्चों के कारण सभी बच्चों की ठीक से पढाई लिखाई पर ध्यान नहीं दिया तो ऐसा संभव है कि उसकी आने वाली पीढियां भी इसी चक्रवात में फंसी रहेंगी और गरीब के घर में गरीब पैदा होता रहेगा.
4. देश का विकास प्रभावित: जिस देश के लोग केवल अपने पेट के भरण पोषण में ही लगे रहेंगे वहां विज्ञान और प्रोद्योगिकी के विकास की कल्पना करना भी बेमानी है.यह स्थिति अफ्रीका महाद्वीप के कई देशों मे आज भी देखने को मिलती है.
भारत भी इस तरह की स्थिति में 70 के दशक में फसा था यही कारण है की भारत की नीति निर्माताओं ने उस समय “हम दो हमारे दो” का नारा दिया था और जनसंख्या नियंत्रण के लिए नशबंदी अभियान चलाया था.
इस प्रकार स्पष्ट है कि जनसँख्या विस्फोट की स्थिति सभी देशों के विकास में बाधक है. यह एक इस तरह की वृद्धि है जिस पर अल्प विकसित देशों को घमंड करने की वजाय शर्म आती है. इसके उलट विश्व में जापान, रूस और फ़्रांस जैसे देश भी हैं जहाँ की जनसँख्या वृद्धि नकारात्मक दौर में पहुँच गयी है और वहां की सरकारों को लोगों से जनसँख्या बढ़ाने की रिक्वेस्ट करनी पड़ रही है और कुछ देशों में सरकार के द्वारा एक से अधिक बच्चे पैदा करने पर पैसा भी दिया जा रहा है.