Sidcoolias

This "sidcoolias" teach how to crack any general studies wall. we provide excellent notes with premium resources.

Responsive Ads Here
Showing posts with label Organisation. Show all posts
Showing posts with label Organisation. Show all posts

Tuesday, April 28, 2020

ओपेक(OPEC)


तेल निर्यातक देशोंओपेक के संगठन-
◆◆OPEC एक स्थायी, अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका गठन 10-14 सितंबर, 1960 को आयोजित बगदाद सम्मेलन में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेज़ुएला ने किया था।
इन पाँच संस्थापक सदस्यों के बाद इसमें कुछ अन्य सदस्यों को शामिल किया गया, ये देश हैं-
●● क़तर (1961), इंडोनेशिया (1962), लीबिया (1962), संयुक्त अरब अमीरात (1967), अल्जीरिया (1969), नाइजीरिया (1971 ), इक्वाडोर (1973), अंगोला (2007), गैबन (1975), इक्वेटोरियल गिनी (2017) और कांगो (2018)
√ इक्वाडोर ने दिसंबर 1992 में अपनी सदस्यता त्याग दी थी, लेकिन अक्तूबर 2007 में वह पुनः OPEC में शामिल हो गया।
√इंडोनेशिया ने जनवरी 2009 में अपनी सदस्यता त्याग दी। जनवरी 2016 में यह फिर से इसमें सक्रिय रूप से शामिल हुआ, लेकिन 30 नवंबर, 2016 को OPEC सम्मेलन की 171वीं बैठक में एक बार फिर इसने अपनी सदस्यता स्थगित करने का फैसला किया।
√ गैबन ने जनवरी 1995 में अपनी सदस्यता त्याग दी थी। हालाँकि, जुलाई 2016 में वह फिर से संगठन में शामिल हो गया।
√ कतर ने 1 जनवरी, 2019 को और इक्वाडोर ने 1 जनवरी, 2020 को अपनी सदस्यता त्याग दी थी। अतः वर्तमान में इस संगठन में सदस्य देशों की संख्या 13 है।
यह एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्यालय जिस देश मे है वह इसका सदस्य नहीं है। इसका मुख्यालय वियना ऑस्ट्रिया में है तथा ऑस्ट्रिया ओपेक का सदस्य देश नही है।।यह एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्यालय जिस देश मे है वह इसका सदस्य नहीं है। इसका मुख्यालय वियना ऑस्ट्रिया में है तथा ऑस्ट्रिया ओपेक का सदस्य देश नही है।।

Monday, April 27, 2020

नीति आयोग (NITI AYOG)

नीति आयोग
स्वाधीनता के बाद हमारे देश ने तत्कालीन सोवियत संघ के समाजवादी शासन की संरचना को अपनाया, जिसमें योजनाएँ बनाकर काम किया जाता था। पंचवर्षीय तथा एकवर्षीय योजनाएँ काफी लंबे समय तक देश में चलती रहीं। योजना आयोग ने नियोजन इकाई के रूप दशकों तक योजनाएँ बनाने के काम को अंजाम दिया। लेकिन केंद्र में सत्ता परिवर्तन होने के बाद 1 जनवरी, 2015 को योजना आयोग के स्थान पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक संकल्प पर नीति आयोग का गठन किया गया। इसमें सहकारी संघवाद की भावना को केंद्र में रखते हुए अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार के दृष्टिकोण की परिकल्पना को स्थान दिया गया।
◆◆अप्रासंगिक हो गया था योजना आयोग◆◆
65 वर्ष पुराना योजना आयोग कमांड अर्थव्यवस्था संरचना में तो प्रासंगिक था, लेकिन बीते कुछ वर्षों में यह प्रभावी नहीं रह गया था।भारत विविधताओं वाला देश है और इसके राज्य आर्थिक विकास के विभिन्न चरणों में हैं, जिनकी अपनी भिन्न-भिन्न ताकतें और कमज़ोरियाँ हैं ।आर्थिक नियोजन के लिये सभी पर एक प्रारूप लागू हो, यह धारणा गलत है। यह आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत को प्रतिस्पर्द्धी के तौर पर स्थापित नहीं कर सकता।
नीति आयोग की प्रशासनिक संरचना-----
◆अध्यक्ष: प्रधानमंत्री
◆उपाध्यक्ष: प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त
◆संचालन परिषद: सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल।
◆क्षेत्रीय परिषद: विशिष्ट क्षेत्रीय मुद्दों को संबोधित करने के लिये प्रधानमंत्री या उसके द्वारा नामित व्यक्ति मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों की बैठक की अध्यक्षता करता है।
◆तदर्थ सदस्यता: अग्रणी अनुसंधान संस्थानों से बारी-बारी से 2 पदेन सदस्य।
◆पदेन सदस्यता: प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अधिकतम चार सदस्य।
◆मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): भारत सरकार का सचिव जिसे प्रधानमंत्री द्वारा एक निश्चित कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाता है।
◆विशेष आमंत्रित: प्रधानमंत्री द्वारा नामित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ।
नीति आयोग के दो प्रमुख हब-----
●टीम इंडिया हब- राज्यों और केंद्र के बीच इंटरफेस का काम करता है।
●ज्ञान और नवोन्मेष (Knowledge & Innovation) हब- नीति आयोग के थिंक-टैंक की भाँति कार्य करता है।
-√नीति आयोग ने तीन दस्तावेज़ जारी किये हैं, जिसमें 3 वर्षीय कार्य एजेंडा, 7 वर्षीय मध्यम अवधि की रणनीति का दस्तावेज़ और 15 वर्षीय लक्ष्य दस्तावेज़ शामिल हैं।
◆◆◆◆◆◆नीति आयोग के उद्देश्य◆◆◆◆◆◆◆◆
-◆यह मानते हुए कि मज़बूत राज्य ही एक मज़बूत राष्ट्र बनाते हैं, संघीय सहभागिता की भावना को बढ़ाने के लिये राज्यों को निरंतर संरचित समर्थन तंत्र के माध्यम से सहयोग प्रदान करना।
-◆ग्रामीण स्तर पर विश्वसनीय योजनाएँ बनाने के लिये तंत्र विकसित करना और सरकार के उच्च स्तरों तक इसे उत्तरोत्तर विकसित करना।
-◆राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों में आर्थिक रणनीति और नीतियाँ शामिल की गई हैं।
-◆समाज के उन वर्गों पर विशेष ध्यान देना जो आर्थिक प्रगति से पर्याप्त रूप से लाभान्वित नहीं हैं।
-◆प्रमुख हितधारकों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय थिंक टैंक जैसे शैक्षिक और नीति अनुसंधान संस्थानों के बीच भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
-◆राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों, चिकित्सकों तथा अन्य भागीदारों के सहयोग से ज्ञान, नवाचार और उद्यमशीलता की सहायता प्रणाली बनाना।
-◆विकास एजेंडा के कार्यान्वयन में तेज़ी लाने के लिये अंतर-क्षेत्रीय और अंतर-विभागीय मुद्दों के समाधान हेतु एक मंच प्रदान करना।
-◆राज्यों को कला संसाधन केंद्र के रूप में स्थापित करने, शासन पर शोध का केंद्र बनाने एवं सतत और न्यायसंगत विकास में सर्वोत्तम तरीके अपनाने तथा विभिन्न हित धारकों तक उनको पहुँचाना।
निष्कर्ष----
नीति आयोग समय के साथ परिवर्तन के एक एजेंट के रूप में उभर सकता है और सार्वजनिक सेवाओं की बेहतर डिलीवरी करने तथा उसमें सुधार के एजेंडे में योगदान दे सकता है।नीति आयोग में देश में कुशल, पारदर्शी, नवीन और जवाबदेह शासन प्रणाली का प्रतिनिधि बनने की क्षमता है।
योजना आयोग की तुलना में नीति आयोग को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिये इसे बजटीय प्रावधानों में स्वतंत्रता होनी चाहिये और यह योजना तथा गैर-योजना के रूप में नहीं बल्कि राजस्व और पूंजीगत व्यय की स्वतंत्रता के रूप में होनी चाहिये। इस पूंजीगत व्यय की वृद्धि से अर्थव्यवस्था में सभी स्तरों पर बुनियादी ढाँचे का घाटा दूर हो सकता है।

Wednesday, September 12, 2018

संयुक्त राष्ट्र संघ का पूरा इतिहास


संयुक्त राष्ट्र संघ U.N.O  की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 विजेता मित्र राष्ट्र II विश्व युद्ध द्वारा सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में शांति सुरक्षा एवं विकास हेतु किया गया इसका नामकरण तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट द्वारा किया गया इसका पूर्ववर्ती संगठन राष्ट्र संघ (लीग ऑफ नेशन 1919) था संस्थापक मित्र  देशों अमेरिका ,सोवियत संघ ,ब्रिटेन, फ्रांस, चीन  के प्रभुत्व वीटो पावर वाले UNO 193 देश मैं भौगोलिक आर्थिक एवं समसामायिक बदलाव के दौर में सुरक्षा परिषद में विस्तार एवं सुधार की आवश्यकता एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है इस दिशा में- U.N.O महासभा द्वारा सुरक्षा परिषद में सदस्यों की बढ़ोतरी का मसौदा मंजूर (14 सितंबर 1915) करना ऐतिहासिक मौका है यू एन ओ के सतत विकास के 70वें (सत्र 2015) 17 सूत्री  एजेडे (2015-30) तक को सफल बनाने हेतु यह आवश्यक हो जाता है कि इस मांग जापान ,जर्मनी, ब्राजील,भारत की इस मांग पर प्रभावी कदम उठाया जाए यूएनओ में सभी महत्वपूर्ण निर्णय बहुमत के आधार पर ना होकर वीटो पावर वाले देशों के सर्वसम्मति से होता है बढ़ती आतंकी एवं अन्य समस्याओं के संदर्भ में तथा बहुध्रुवीय  विश्व में इसे लोकतांत्रिक बनाने की आवश्यकता है इसका मुख्यालय मैनहटटन द्वीप न्यूयॉर्क है इसका  ध्वज ऊपर चित्र में है भाषा अंग्रेजी, रूसी,फ्रेंच,चीनी,स्पेनिश,अरबी और कार्यकारी भाषा अंग्रेजी और फ्रेंच है इसके कुल 193 सदस्य है जिसमें सबसे नवीनतम दक्षिणी सूडान है जो 11 जुलाई 2017 को सदस्य बना इसे 2001 में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था वर्तमान में इसकी महासचिव  एंटोनियो गुटेरेस( पुर्तगाल) है इसके पहले 2012 से 2017 तक बान की मून (दक्षिण कोरिया)थे
यह चार्ट wikipedia से लिया गया है इसमें U.N.Oकी प्रमुख अंग है

सं.लघुनामध्वजसंस्थामुख्यालयअध्यक्षस्थापना
1IFO
खाद्य एवं कृषि संगठन
खाद्य एवं कृषि संगठनइटली रोम, इटलीसेनेगल जैकस डियोफ1945
2IAEA
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरणऑस्ट्रिया वियना, ऑस्ट्रियाजापान युकीया अमानो1957
3ICAO
अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन
अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठनकनाडा मॉन्ट्रियल, कनाडाफ़्रान्स रेमंड बेन्जामिन1947
4IFAD
अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष
अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोषइटली रोम, इटलीनाईजीरिया कनायो एफ न्वान्ज़े1977
5ILO
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघस्विट्ज़रलैंड जेनेवा, स्विट्जरलैंडचिली जुआन सोमाविया1946
6IMO
अंतर्राष्ट्रीय सागरीय संगठन
अंतर्राष्ट्रीय सागरीय संगठनयूनाइटेड किंगडम लंदन, ब्रिटेनयूनान ई. मित्रोपौलुस1948
7IMF
अंतर्राष्ट्रीय मॉनीटरी फंड
अंतर्राष्ट्रीय मॉनीटरी फंडसंयुक्त राज्य वाशिंगटन, सं.राफ़्रान्स डोमिनीक स्ट्रॉस काह्न1945
8ITUअंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघस्विट्ज़रलैंड जेनेवा, स्विट्जरलैंडमाली हमादोऊं टौरे1947
9UNESCO
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठनफ़्रान्स पैरिस, फ्रांसबुल्गारिया आयरीना बोकोवा1946
10UNDIO
संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन
संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठनऑस्ट्रिया वियना, ऑस्ट्रियासियरा लोन कान्देह युमकेला1967
11UPU
वैश्विक डाक संघ
वैश्विक डाक संघस्विट्ज़रलैंड बर्न, स्विट्जरलैंडफ़्रान्स एदुआर्दो डायन
1947
12WB
विश्व बैंक
विश्व बैंकसंयुक्त राज्य वाशिंगटन, सं.रासंयुक्त राज्य रॉबर्ट बी ज़ोलिक1945
13WFP विश्व खाद्य कार्यक्रमइटली रोम, इटलीसंयुक्त राज्य जोसेट शीरान1963
14WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन
विश्व स्वास्थ्य संगठनस्विट्ज़रलैंड जेनेवा, स्विट्जरलैंडहॉन्ग कॉन्ग मार्गरेट चैन
1948
15WIPO
वर्ल्ड इन्टलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑर्गनाइजेशन
वर्ल्ड इन्टलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑर्गनाइजेशनस्विट्ज़रलैंड जेनेवा, स्विट्जरलैंडऑस्ट्रेलिया फ्रांसिस गुरी1974
16WMO
विश्व मौसम संगठन
विश्व मौसम संगठनस्विट्ज़रलैंड जेनेवा, स्विट्जरलैंडरूस एलेक्ज़ेन्डर बेद्रित्स्की1950
17WTO
विश्व पर्यटन संगठन
विश्व पर्यटन संगठनस्पेन मद्रीद, स्पेनजार्डन तालिब रिफाई1974