Sidcoolias

This "sidcoolias" teach how to crack any general studies wall. we provide excellent notes with premium resources.

Responsive Ads Here
Showing posts with label Science. Show all posts
Showing posts with label Science. Show all posts

Monday, April 27, 2020

प्रोटीन और उनके कार्य(PROTEIN)

प्रोटीन और उनके कार्य
1. कोलेजन (collagen)️
कोलेजन शरीर में *सबसे प्रचुर मात्रा में* पाया जाने वाला प्रोटीन है और शरीर में हमारे *बालों, त्वचा, नाखून, हड्डियों, लिगामेंट्स (ligaments) और टेनडंस (tendons) को संरचना* देने में मदद करता है. इसका मुख्य कार्य है कि यह तंतुमय (रेशेदार) *संयोजी ऊतक के निर्माण में* प्रयुक्त होता है. *अस्थि व कार्टिलेज* के आधार पदार्थ का भी निर्माण करता हैं.
2. फाइब्राइन (Fibroin)
फाइब्राइन मकड़ियों द्वारा बनाई गई *रेशम में एक अघुलनशील प्रोटीन* है अर्थार्त यह *रेशम या मकड़ियों के धागे का निर्माण* करता है.
3. केराटिन (Keratin)️
केराटिन तंतुमय (रेशेदार) *संरचनात्मक प्रोटीन* में से एक है. केराटिन प्रोटीन क्षति या तनाव से *उपकला कोशिकाओं (epithelial cells) की सुरक्षा* करता है. यह मानव *त्वचा की बाहरी परत बनाने में* महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. केराटिन प्रोटीन का मुख्य कार्य है कि यह *त्वचा, बाल, नाखून, सींग, खुर के निर्माण में* सहायक होते है.
4. इलास्टिन (Elastin)️
यह भी *तंतुमय प्रोटीन* है, जो *लिगामेंट्स व रुधिर वाहिनियों के* पीले ऊतक में मिलता है. इलास्टिन *संयोजी ऊतकों* में भी पाया जाता है परन्तु कोलेजन की तुलना में एक अलग प्रकार का प्रोटीन है. इसमें *लचीलेपन की प्रॉपर्टी* होती है. यह शरीर में ऊतकों को बढ़ाकर या अनुबंधित होने के बाद अपने मूल आकार में "वापस स्नैप" में आ जाता है.
5. गोसिपिन (Gossypin)️
गोसिपिन एक *कपास प्रोटीन* है, जो *कीट नाशक* के रूप में प्रयुक्त होता है.
6. एक्टिन एवं मायोसिन (Actin and Myosin)
मायोसिन के साथ मिलकर एक्टिन फिलामेंट्स, कई प्रकार के सेल मूवमेंट्स कराता हैं. *मायोसिन* एक आणविक मोटर का *प्रोटोटाइप प्रोटीन* है जो कि *एटीपी* के रूप में *रासायनिक ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में* परिवर्तित करता है, जिससे कारण फ़ोर्स और मूवमेंट होता है. इसका सबसे अच्छा उदाहरण *मांसपेशी संकुचन (muscle contraction)* है. इसलिए यह सभी कंकालीय पेशियों में संकुचनशीलता का हेतु हैं.
7. ग्लाएडिन (Gliadin)️
ग्लूटेन एक प्रोटीन है जो *खाद्य पदार्थों में* प्रयुक्त होता है जब दो अन्य प्रोटीन, *ग्लाएडिन और ग्लूटेनिन* मिलते हैं. *ग्लाएडिन प्रोटीन *गेहूँ में* पाया जाता है.
8. जिन (Zein)️
यह *मक्का* में पाये जाने वाला प्रोटीन है.
9. ग्लोब्युलिन (Globulin)️
ग्लोबुलिन, ग्लोबुलर प्रोटीन का ही हिस्सा है जिसका एल्ब्यूमिन से भी अधिक आणविक वजन है और *शुद्ध पानी में अघुलनशील* होता है, लेकिन नमक के पानी में यह घुल जाता है. कुछ ग्लोब्युलिन *लीवर* में बनते हैं, जबकि अन्य प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा बनाए जाते हैं. यह प्रोटीन *अंडे में* पाया जाता है.
10. केसीन (Casein)️
केसीन प्रोटीन शारीर में धीरे-धीरे पचता है, इसमें *अपचयी गुण* होते हैं, जिसका मतलब यह है कि भोजन की अनुपस्थिति में भी यह प्रोटीन *मांसपेशियों को टूटने नहीं* देता है. यह *दूध, दही, पनीर* आदि में पाया जाता है.
11. ग्लूटेलिन्स (Glutelins)️
*अनाज* में पाया जाने वाला प्रोटीन है.
12. प्रोलामिन (Prolamin)️
प्रोलामिन पौध भंडारण प्रोटीन का एक समूह है जिसमें *एक उच्च प्रोलीन सामग्री* होती है. यह *दालों* में पाया जाता है.
13. फाइब्रिनोजन तथा थ्रोम्बिन (Fibrinogen and Thrombin)️
यह प्रोटीन चोट लगने पर *रुधिर का थक्का* बनाकर रक्तस्त्राव को रोकता है.
14. हिस्टोन (Histone)️
यह *न्यूक्लिओ प्रोटीन* है जो अनुवांशिक लक्षणों के विकास एवं वंशागति का नियंत्रण करता हैं.
15. ग्लोबिन (Globin)️
यह रुधिर में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जो *हीमोग्लोबिन के रूप में* ऑक्सीजन का संवहन करता है.
16. साइटोक्रोम (Cytochrome)️
यह *माइटोकॉन्ड्रिया* में पाये जाने वाला प्रोटीन है जो *श्वसन-प्रक्रिया को पूर्ण* करने में सहायता करता है.
17. एंटीबॉडीज (Antibodies)️
यह *सुरक्षात्मक प्रोटीन* होता है जो हानिकारक पदार्थों तथा आक्रमणकारी जीवाणुओं आदि से शारीर की सुरक्षा करता है.

Wednesday, September 26, 2018

ओजोन क्षय का भी रखना ध्यान


ओजोन  परत -समताप मंडल में मौजूद पृथ्वी की छतरी के रूप में कार्य करती है क्योंकि यह सूर्य की पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर के हानिकारक किरणों से हमारी सुरक्षा करती है ओजोन की खोज O 3 क्रिश्चयन फ्रड्रिक सकोनोविन  ने की थी सर्वप्रथम इसके क्षय का पता फोरमैन ने लगाया । अंटार्टिका मे ओजोन क्षय की सर्वाधिक समस्या है इसे डॉब्सन इकाई मे मापा जाता है । क्लोरो फ्लोरो कार्बन (C.F.C) ,मिथाइल ब्रोमाइड ,नाइड्रस ऑक्साइड आदि से ओजोन प्रभावित होता है । आधुनिक रेफ़्रिजेरेटर ,ऐरकण्डीशनर ,स्प्रे ,पेंट एवं  फोम के उत्पादों से C.F.C  पैदा होती है इससे त्वचा एवं आँखे प्रभावित होने के साथ जैव विविधता को खतरा होता है इसे रोकने का अच्छा विकल्प वृक्षारोपण एवं C.F.C उत्सर्जन पर रोक है । 16  सितम्बर को ओजोन सरंक्षण दिवस मनाया जाता है ।

Tuesday, September 11, 2018

रक्षा प्रौद्योगिकी के भिन्न भिन्न रंग

Related image
पृथ्वी- सतह से सतह  मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है150 km (पृथ्वी  I); 250–350 km (पृथ्वी  II); 350–600 km (पृथ्वी  III)
अग्नि- यह  मध्यम दूरी सतह से सतह  मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है 
700–900 km (Agni-I)
2,000–3,500 km (Agni-II)
3,500–5,000 km (Agni-III)

3,000 – 4,000 km(Agni-IV)

Over 5,500 km (Agni-V)
8,000–10,000 km (Agni VI)
त्रिशूल- यह  कम दूरी पर सतह से हवा में मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है
नाग- यहां टाइम निकलोगी निर्देशित प्रक्षेपास्त्र है एक बार धागे जाने के बाद इसे पुनः निर्देशित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है
धनुष -यह पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र का नौसैनिक रूपांतर है यह सतह से सतह मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है
सागरिका- सबमरीन लांच बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र है यह परंपरागत एवं परमाणु दोनों तरह के आयुध ले जाने में सक्षम है
ब्रह्मोस- यहां भारत एवं रूस द्वारा निर्मित सुपरसोनिक क्रूज प्रक्षेपास्त्र है यह सतह से सतह मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है 
सूर्य - डीआरडीओ द्वारा हंगामा नामक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र का विकास किया जा रहा है
युद्धक टैंक के नाम -अर्जुन, T-90,S. भीम टैंक
पायलट रहित प्रशिक्षण विमान के नाम- निशांत एवं लक्ष्य
पिनाका- यह देश में निर्मित मल्टी बैरल रॉकेट लांचर है
तेजस - यह स्वदेश निर्मित प्रथम हल्का लड़ाकू विमान है