Sidcoolias

This "sidcoolias" teach how to crack any general studies wall. we provide excellent notes with premium resources.

Responsive Ads Here
Showing posts with label Indian art and culture. Show all posts
Showing posts with label Indian art and culture. Show all posts

Tuesday, April 28, 2020

भरतनाट्यम (Bharatanatyam)

भरतनाट्यम:---------
भरतनाट्यम (Bharatanatyam) भारतीय शास्त्रीय नृत्य का एक प्रमुख रूप है। इस नृत्य शैली का संबंध तमिलनाडु राज्य से है।
मुख्य बिंदु:-
भरतनाट्यम का उद्भव भरतमुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र से हुआ है।यह संगीत नाटक अकादमी (Sangeet Natak Akademi) द्वारा मान्यता प्राप्त नृत्य के आठ रूपों में से एक है और यह दक्षिण भारतीय धार्मिक विषयों एवं आध्यात्मिक विचारों विशेष रूप से शैववाद, वैष्णववाद और शक्तिवाद को व्यक्त करता है।
दूसरी शताब्दी में भरतनाट्यम का वर्णन प्राचीन तमिल महाकाव्य शिलप्पादिकारम (Shilappatikaram) में मिलता है।
◆◆◆शिलप्पादिकारम:---
शिलप्पादिकारम को 'तमिल साहित्य' के प्रथम महाकाव्य के रूप में जाना जाता है। इस महाकाव्य की रचना चेर वंश के शासक सेनगुट्टुवन (Cenkuttuvan) के भाई इंगालोआदिकल (Ingaloadikal) ने लगभग ईसा की दूसरी-तीसरी शताब्दी में की थी।
इसमें मदुरै नगर का सुन्दर वर्णन किया गया है और इसमें मुख्य चरित्रों में कोवलन एवं कन्नगी दंपत्ति तथा माध्वी नामक नर्तकी हैं।
यह महाकाव्य तीन भागों पुहारक्कांडम, मदरैक्कांडम और वंजिक्कांडम में विभाजित है। इन तीनों भागों में क्रमशः चोल, पाण्ड्य और चेर राज्यों का वर्णन किया गया है।
◆◆◆दक्षिण भारत के मंदिरों में देवदासियों द्वारा शुरू किये गए भरतनाट्यम को 20वीं सदी में रुक्मिणी देवी अरुंडेल और ई. कृष्ण अय्यर के प्रयासों से पर्याप्त सम्मान मिला।
◆◆◆नंदिकेश्वर द्वारा रचित ‘अभिनय दर्पण’ भरतनाट्यम के तकनीकी अध्ययन हेतु एक प्रमुख स्रोत है।
◆◆◆इस नृत्य के संगीत वाद्य मंडल में एक गायक, एक बाँसुरी वादक, एक मृदंगम वादक, एक वीणा वादक और एक करताल वादक होता है।
◆◆◆भरतनाट्यम एकल स्त्री नृत्य है। इसमें कविता पाठ करने वाले व्यक्ति को ‘नडन्न्वनार’ कहते हैं।
भरतनाट्यम: नृत्य पदानुक्रम:-----
◆भरतनाट्यम में शारीरिक क्रियाओं को तीन भागों में बाँटा जाता है-समभंग, अभंग और त्रिभंग।
◆इसमें नृत्य क्रम इस प्रकार होता है- आलारिपु (कली का खिलना), जातीस्वरम् (स्वर जुड़ाव), शब्दम् (शब्द और बोल), वर्णम् (शुद्ध नृत्य और अभिनय का जुड़ाव), पदम् (वंदना एवं सरल नृत्य) तथा तिल्लाना (अंतिम अंश विचित्र भंगिमा के साथ)।
भरतनाट्यम के प्रमुख कलाकार:-----
इस नृत्य के प्रमुख कलाकारों में पद्म सुब्रह्मण्यम्, अलारमेल वल्ली, यामिनी कृष्णमूर्ति, अनिता रत्नम, मृणालिनी साराभाई, मल्लिका साराभाई, मीनाक्षी सुंदरम पिल्लई, सोनल मानसिंह, वैजयंतीमाला, स्वप्न सुंदरी, रोहिंटन कामा, लीला सैमसन, बाला सरस्वती आदि शामिल हैं।

Saturday, September 15, 2018

भारत का रत्न

भारतरत्न उपाधि का शाब्दिक अर्थ है भारत का रत्न यह भारत द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जो उन विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने उच्चतम कोटि का कार्य किया यह पहली बार पुरस्कार वर्ष 1954 में प्रदान किया गया था यह कला विज्ञान साहित्य और जन सेवा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की थी उन्हीं को दी जाती थी परंतु दिसंबर 2011 में इसकी मापदंडों में किसी भी क्षेत्र में मानवीय  प्रयास को सम्मिलित करने के लिए इसे विस्तृत कर दिया गया
   भारत के प्रधानमंत्री अपनी राय राष्ट्रपति के सामने रखते हैं और भारत के राष्ट्रपति इस प्रकार को प्रस्तुत करते हैं जो इस पुरस्कार के लिए किसी 1 वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों का चुनाव करते हैं इसमें कोई राशि नहीं दी जाती है इसमें चुने व्यक्तियों को पीपल के पत्ते की आकृति का पदक और एक प्रमाण पत्र (सनद) प्रदान किए जाते हैं भारतीय वरीयता के क्रम में भारत द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को सातवां स्थान प्राप्त है अब तक 45 व्यक्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है जिसमें से 2 विदेशी हैं खान अब्दुल गफ्फार (1987) और नेल्सन मंडेला (1990) में दिया गया था प्रथम बार मरणोपरांत लाल बहादुर शास्त्री (1966) में दिया गया था
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
फ्रीडम फाइटर एवं अंतिम गवरनर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, 1954 में भारत रत्न दिया गया। वो तमिलनाडु के थे।
डा. सीवी रमन 
भौतिक विज्ञान में नोबल प्राइज विजेता सीवी रमन को 1954 में भारत रत्न दिया गया। वे तमिलनाडु के थे।
सर्वपल्ली राधाकृष्णन
 देश के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृणन को 1954 में, दर्शन के क्षेत्र में भारत रत्न दिया गया। वो तमिलनाडु के थे।

भगवान दास 
फिलॉसफर एवं फ्रीडम फाइटर भगवान दास को 1955 में भारत रत्न दिया गया। वो उत्तर प्रदेश के थे।1921 में महात्मा गांधी काशी विद्यापाठ की सह-स्थापना की। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना में मदन मोहन मालवीय की सहायता भी की।
सर मोक्षागुंडम विश्वैश्वर्या
1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।इनका जन्मदिन, 15 सितंबर, भारत में "अभियन्ता दिवस" ​​के रूप में मनाया जाता है।
जवाहर लाल नेहरू
 देश के पहले प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक, जवाहर लाल नेहरू को 1955 में भारत रत्न दिया गया। वो उत्तर प्रदेश के थे।

गोविंद वल्लभ पंत
उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री (1950-54)स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गोविंद वल्लभ पंत को 1975 में भारत रत्न दिया गया। वो उत्तर प्रदेश के थे।

धोंडो केशव करवे
1958 में महाराष्ट्र के शिक्षक धोंडो केशव करवे को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में भारत रत्न दिया गयासामाजिक सुधारक और शिक्षक, 1916 में श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय शुरू किया।

बीसी रॉय
 भौतिक शास्त्री बीसी रॉय को 1961 में भारत रत्न दिया गया। विज्ञान के क्षेत्र में सम्मान दिया गया।बिधान चंद्र रॉय एक प्रतिष्ठित चिकित्सक और एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वे 1948 से 1962 तक बंगाल के मुख्यमंत्री थे। 1 जुलाई को उनका जन्मदिन देश भर में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पुरुषोत्तम दास टंडन
स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन को 1961 में भारत रत्न दिया गया। वो उत्तर प्रदेश के शिक्षक थे।एक स्वतंत्रता सेनानी, पुरुषोत्तम दास टंडन को राजर्षि का खिताब दिया गया था। उन्हें हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने के अभियान के लिए याद किया जाता है।

डा. राजेंद्र प्रसाद
देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को 1962 में भारत रत्न दिया गया। वे बिहार के थे।राजेंद्र प्रसाद 1950 से 1962 तक भारत के राष्ट्रपति थे। वह स्वतंत्रता सेनानी थे और असहयोग आंदोलन में शामिल थे। वह एक महान विद्वान, एक वकील और राजनेता भी थे।

जाकिर हुसैन 
आंध्र प्रदेश के शोधकर्ता एवं पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन को 1963 में भारत रत्न दिया गया।ज़ाकिर हुसैन 1962 से 1967 तक भारत का उपराष्ट्रपति और 1967 से 1969 तक राष्ट्रपति रहे। 1948 से 1956 तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति भी थे।
पांडुरंग वमन
 इंडोलोजिस्ट एवं संस्कृत अध्ययनकर्ता पांडुरंग वमन काने को 1963 में भारत रत्न दिया गया। वे महाराष्ट्र के थे।उनके अपने स्मारकीय कार्य "धर्मशास्त्र का इतिहास: भारत में प्राचीन और मध्यकालीन धार्मिक और नागरिक कानून" के लिए याद किया जाता है।

लाल बहादुर शास्त्री
 देश के दूसरे प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री को 1966 में भारत रत्न दिया गया। वे उत्तर प्रदेश के थे।उन्होंने 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में राष्ट्र की अगुवाई की। उनका नारा "जय जवान जय किसान" आज भी बहुत लोकप्रिय हैं।

इंदिरा गांधी 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1971 में भारत रत्न दिया गया। वो उत्तर प्रदेश के थे।1966 से 1977, और 1980 से 1984 तक भारत की प्रधान मंत्री रही है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बांग्लादेश को मुक्त कराया।

वीवी गिरी
 पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी को 1975 में भारत रत्न दिया गया। वे आंध्र प्रदेश के थे।एक विख्यात स्वतंत्रता सेनानी, भारत के पहले कार्यवाहक अध्यक्ष और 1969 में राष्ट्रपति के रूप में चुनाव।

के कामराज 
स्वतंत्रता सेनानी के कामराज को 1976 में भारत रत्न दिया गया, वे तमिलनाडु के थे।एक स्वतंत्रता सेनानी, 1954-57, 1947-62 और 1962-63 से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।

एग्नेस गोंजा बोजाक्हयु उर्फ मदर टेरेसा 
पश्च‍िम बंगाल की मदर टेरेसा को 1980 में भारत रत्न दिया गया। उन्हें नोबल प्राइज भी मिल चुका था।पोप फ्रांसिस द्वार 4 सितंबर 2016 को उन्है संत घोषित किया।

आचार्य विनोबा भावे 
स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक परिवर्तक आचार्य विनोबा भावे को 1983 में भारत रत्न दिया गया। वे महाराष्ट्र के थे।भूदान आंदोलन के लिए प्रसिद्ध। 1958 में, उन्हें रमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित।

खान अब्दुल गफ्फार खान
स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान को 1987 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे पाकिस्तान के थे।एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, 1929 में खुदाई ख़िदममगर की स्थापना की। महात्मा गांधी के कट्टर अनुयायी, सीमांत गांधी के नाम से प्रशिध्द।

एमजी रामाचंद्रन 
 तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अभ‍िनेता एमजी रामाचंद्रन को 1988 में भारत रत्न दिया गया।एक अभिनेता जो बाद में राजनीति में शामिल हुए। 1977-80, 1980-84 और 1985-87 के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे।

डा. भीमराव अम्बेडकर 
भारतीय संविधान बनाने वाले डा. भीमराव अम्बेडकर को 1990 में भारत रत्न दिया गया। वे महाराष्ट्र के थे।दलित नेता, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जोरदार अभियान। आजादी के बाद, भारतीय संविधान में अम्बेडकर का प्रारूपण। देश के पहले कानून मंत्री।
नेल्सन मंडेला 
दक्ष‍िण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को भारत रत्न दिया गया। वे दक्ष‍िण अफ्रीका के थे।दक्षिण अफ्रीका के विरोधी वर्णभेद आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका। 1994 से 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे। 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त मंडेला को दक्षिण अफ्रीका के गांधी भी कहा जाता है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल 
स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल को 1991 में भारत रत्न दिया गया। वे गुजरात के थे।एक स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय संघ में रियासतों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका। भारत के लौह पुरूष के रूप में जाने जाते है।
मोरारजी देसाई
 स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को 1991 में भारत रत्न दिया गया। वे गुजरात के थे।1977 से 1979 के बीच भारत के प्रधान मंत्री, निशान-ए-पाकिस्तान, पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रस्तुत उच्चतम नागरिक पुरस्कार प्राप्त एकमात्र भारतीय।
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
पश्च‍िम बंगाल के श‍िक्षक मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को 1992 में भारत रत्न दिया गया।एक स्वतंत्रता सेनानी, और पहले शिक्षा मंत्री। इनके जन्मदिन 11 नवंबर, को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राजीव गांधी 
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 1991 में भारत रत्न दिया गया था।1984 से 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री, भारत के सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री।

जेआरडी टाटा 
उद्योगपति जेआरडी टाटा को 1992 में भारत रत्न दिया गया।जेआरडी टाटा उद्योगपति और परोपकारी थे। उन्होंने एयर इंडिया की स्थापना की, साथ ही टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च आदि की भी स्थापना की।
सत्यजीत रे 
पश्च‍िम बंगाल के फिल्म निदेशक सत्यजीत रे को 1992 में भारत रत्न दिया गया।सबसे महान फिल्म निर्माताओं में से एक, 1984 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त।

गुलजारीलाल नंदा 
स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा को 1997 में भारत रत्न दिया गया।योजना आयोग के दो बार उपाध्यक्ष, 1964 और 1966 में भारत के अंतरिम प्रधान मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
अरुणा आसफ अली 
पश्च‍िम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ अली को 1997 में भारत रत्न दिया गया भारत की स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख भूमिका निभाई, 1958 में दिल्ली का पहले महापौर बने।
एपीजे अब्दुल कलाम 
वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को 1997 में भारत रत्न दिया गया।एक प्रशंसित एयरोस्पेस और रक्षा वैज्ञानिक। इंटिग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के पीछे इनका हाथ था। 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति थे।


एमएस सुब्बालक्ष्मी 
तमिलनाडु की क्लासिकल सिंगर यानी शास्त्रीय गाय‍िका एमएस सुब्बालक्ष्मी को 1998 में भारत रत्न दिया गया।कर्नाटक शास्त्रीय गायिका। रॉन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त पहली भारतीय।
चिदंबरम सुब्रमण्यम 
स्वतंत्रता सेनानी एवं हरित क्रांति के नायक चिदंबरम सुब्रमण्यम को 1998 में भारत रत्न दिया गया। वे तमिलनाडु के थे।

जय प्रकाश नारायण 
सामाजिक परिवर्तक जय प्रकाश नारायण को 1999 में भारत रत्न दिया गया। वे उत्तर प्रदेश के थे।लोक नायक के रूप में जाना जाता है, 1970 के दशक में इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ आंदोलन का नेर्तत्व।
रवि शंकर 
पश्चिम बंगाल के शास्त्रीय संगीत में सितार वादक रवि शंकर बी को 1999 में भारत रत्न दिया गया।एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित सितार वादक, उचार ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त, जॉर्ज हैरिसन के कई धुनों में सहयोग।
अमर्त्य सेन
पश्चिम बंगाल के अर्थशास्त्री एवं नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को 1999 में भारत रत्न दिया गया।एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, 1998 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार प्राप्त।
गोपीनाथ बोरोड
असम के स्वतंत्रता संगाम सेनानी गोपीनाथ बोरडोलोई को 1999 में भारत रत्न दिया गया।1946 से 1950 के बीच असम के मुख्यमंत्री, विभाजन के दौरान असम को भारत के साथ एकजुट रखने में प्रमुख भूमिका।

लता मंगेशकर 
बॉलीवुड गाय‍िका लता मंगेश्कर को 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वो महाराष्ट्र की हैं।उनकी मधुर आवाज के कारण, लता मंगेशकर को भारत की नाइटिंगेल कहा जाता है। उन्होंने 36 से अधिक भाषाओं में गाने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीता था।
बिस्मिल्लाह खान
शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को 2001 में भारत रत्न दिया गया।शहनाई वादक, बिस्मिल्लाह खान ने न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने शहनाई को लोकप्रिय बनाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई।

भीमसेन जोशी 

कर्नाटक के शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी को 2009 में भारत रत्न दिया गया।भीमसेन जोशी कर्नाटक राज्य से एक प्रशंसित गायक थे। उन्होंने 1998 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप प्राप्त किया।

प्रो सीएनआर राव 
कर्नाटक के वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को 2014 में भारत रत्न दिया गया।एक प्रोफेसर और रसायनज्ञ, उन्होंने स्पेक्ट्रोस्कोपी, आणविक संरचना, ठोस राज्य, और सामग्री रसायन विज्ञान में काफी काम किया है।
सचिन तेंदुलकर 
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 2014 में भारत रत्न दिया गया। सचिन महाराष्ट्र के हैं।दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक, सचिन तेंदुलकर ने 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। दो दशक से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

मदन मोहन मालवीय
इन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। 1924 से 1946 तक, वह हिंदुस्तान टाइम्स के अध्यक्ष भी रहें।
अटल बिहारी बाजपेयी
वाजपेयी 1996, 1998 और 1999 से 2004 तक भारत के प्रधान मंत्री थे। 1977 से 1979 के बीच वह विदेश मंत्री थे। 1994 में, उन्हें सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार दिया गया था।