Sidcoolias

This "sidcoolias" teach how to crack any general studies wall. we provide excellent notes with premium resources.

Responsive Ads Here

Wednesday, May 6, 2020

मॉब लिंचिग(Mob Lynching)

मॉब लिंचिग(Mob Lynching):-----

■मॉब लिंचिंग 'सामूहिक नफ़रत' से जुड़ा एक ऐसा अपराध है जिसमें एक भीड़ क़ानून के दायरे से बाहर जाकर, महज़ शक के आधार पर, किसी तथाकथित 'अपराधी' को सजा दे देती है।
दरअसल, मॉब लिंचिंग 'पहचान की राजनीति' का एक परिणाम है जिसमें कोई एक समूह या कौम किसी दूसरे कौम पर अपना प्रभुत्व थोपने की कोशिश करती है।ऐसे घटनाओं में भीड़ बहुसंख्यक लोकतंत्र के एक हिस्से के तौर पर दिखती है जहां वह ख़ुद ही क़ानून का काम करती है, खाने से लेकर पहनने तक सब पर अपना नियंत्रण जताना चाहती है।
मॉब लिंचिंग की ऐतिहासिकता----
मॉब लिंचिंग दरअसल आज से नहीं बल्कि सैकड़ों सालों से किसी न किसी रूप में हो रही है। शरुआत में, लिंचिंग जैसे जघन्य अपराध अमेरिका में देखने को मिलते थे। एक वक़्त था जब अमेरिका में नस्ल-भेद की समस्या अपने चरम पर थी। उस दौरान, यदि कोई 'गैर-श्वेत' अपराध करता था तो उसे सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाती थी। वहां के 'श्वेत' लोगों का मानना था कि इसके ज़रिये वे 'पीड़ित' को न्याय देने का काम कर रहे हैं।
क्यों हो रही हैं ऐसी घटनाएँ?
1.नफ़रत की राजनीति: नफ़रत की राजनीति हिंसात्मक भीड़ की एक बड़ी वजह है। 'भीड़तंत्र' तो वोट बैंक के लिये प्रायोजित हिंसा या धर्म के नाम पर करवाई गई हिंसा का एक जरिया है।
2.तमाम समुदायों के बीच आपसी अविश्वास: बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अविश्वास बढ़ता जा रहा है। एक कौम के लोग दूसरे कौम को शक के निगाह से देख रहे हैं। और फिर मौका मिलने पर वे एक-दूसरे से बदला लेने के लिये भीड़ को उकसाते हैं। सरकारी तंत्र की विफलता ऐसी घटनाओं में आग में घी का काम करता है।
3.समाज में व्याप्त गुस्सा: लोगों के मन में शासन व्यवस्था, न्याय व्यवस्था या फिर सुरक्षा को लेकर गुस्सा हो सकता है। ये गुस्सा भी इन घटनाओं को किसी न किसी रूप में बढ़ावा दे रहा है। जो कि बाद में उन्मादी भीड़ के ज़रिये देखने को मिलता है।
4.अफवाह और जागरूकता की कमी: अफ़वाह और जागरूकता की कमी के चलते 'लिंचिंग' की जो घटनाएं हुईं उनमें भीड़ का अलग ही रूप देखने को मिलता है। इसमें भीड़ के गुस्से के पीछे एक गहरी चिंता भी दिखाई देती है। बच्चे चोरी होना किसी के लिए भी बहुत बड़ा डर है। यहां हिंसा ताक़त से नहीं बल्कि घबराहट से जन्म लेती है।
5.तकनीक का दुरुपयोग: इस तरह की 'भीड़तंत्र' में सोशल मीडिया का दुरुपयोग एक बड़ा कारक है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों से सामने आ रहे मॉब लिंचिंग के मामले बताते हैं कि वॉट्सएप इसकी सबसे बड़ी वजह रहा है।
6.स्थानांतरण एक बड़ी समस्या: अक्सर आर्थिक ज़रूरतों के कारण लोग एक इलाके से दूसरे इलाकों में आकर बसने लगते हैं। इन लोगों को रहने की जगह तो मिल जाती है, लेकिन उन पर लोगों को विश्वास नहीं हो पाता। तमिलनाडु में इस तरह की कुछ घटनाएं देखने को मिली थीं।

भारत में तेल भंडारण क्षमता (oil storage capacity of india)

भारत में तेल भंडारण क्षमता

भारत दुनिया में ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता तथा तेल का तीसरा बड़ा आयातक है (वर्ष 2018), अत: भारत तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से बहुत अधिक प्रभावित होता है।
■रणनीतिक/सामरिक पेट्रोलियम भंडार:
सामरिक पेट्रोलियम भंडार कच्चे तेल से संबंधित किसी भी संकट जैसे प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध या अन्य आपदाओं के दौरान आपूर्ति में व्यवधान से निपटने के लिये कच्चे तेल के विशाल भंडार होते हैं।
■भारत के सामरिक पेट्रोलियम भंडार:---
भारत के सामरिक कच्चे तेल के भंडार वर्तमान में विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), मंगलौर (कर्नाटक) और पाडुर (कर्नाटक) में स्थित हैं। इनके अलावा सरकार ने चंदीखोल (ओडिशा) और पादुर (कर्नाटक) में दो अतिरिक्त सुविधाएँ स्थापित करने की घोषणा की थी।
■SPR की भंडारण क्षमता:
वर्तमान में भारत आपातकालीन आवश्यकताओं के लिये तेल भंडारण करता है। वर्तमान में ‘सामरिक पेट्रोलियम भंडार कार्यक्रम’ (Strategic Petroleum Reserves programme- SPRP) के तहत भारत 87 दिनों तक आवश्यकता पूर्ति की भंडारण क्षमता रखता है। इसमें से लगभग 65 दिनों की आवश्यकता पूर्ति को तेल प्रसंस्करण इकाइयाँ जबकि शेष भंडार ‘भारतीय सामरिक पेट्रोलियम भंडार लिमिटेड’ (Indian Strategic Petroleum Reserves Limited- ISPRL) द्वारा बनाए गए भूमिगत भंडार के रूप में अनुरक्षित किया जाता है। भूमिगत भंडार की वर्तमान क्षमता 10 दिनों के तेल आयात के बराबर है।
■■भारत में तेल भंडारण से जुड़ी समस्याएँ:■■
■पारदर्शिता का अभाव:तेल भंडार में पारदर्शिता के अभाव के कारण तेल को समय पर उपयोग करने में अनेक अड़चनें हैं जिससे SPR तेल की कीमत सामान्यत: बहुत अधिक रहती है।
■■■ वास्तव में निजी रिफाइनरियों के पास
पर्याप्त ‘सामरिक पेट्रोल भंडार’ होते हैं
परंतु इनके द्वारा यह भंडारण किस रूप में
(क्रूड या रिफाइंड) तथा कहाँ किया जाता
है, इस संबंध में पूरी तरह पारदर्शिता का
अभाव रहता है।
■■दूसरा मुद्दा रिफाइनरी की धारिता से
संबंधित है। भारत में SPR तेल
रिफाइनरियों, केंद्र सरकार, राज्य सरकारों
के नियंत्रण में है। हालाँकि स्टॉक रखने
वाली अधिकांश रिफाइनरी सार्वजनिक
रूप से स्वामित्व वाली कंपनियां हैं।
■■समाधान की दिशा में कदम:■■
■पारदर्शिता में वृद्धि:भारत के अन्य रणनीतिक भंडार (यथा विदेशी मुद्रा भंडार) जिसमें स्पष्ट प्रक्रियाओं, प्रोटोकॉल तथा आँकड़ों को जारी करने की आवश्यकता होती है, उसी SPR भंडारण के लिये भी स्पष्ट सार्वजनिक तथा संसदीय जाँच की आवश्यकता होनी चाहिये।
SPR संबंधी सूचना के बारे में गोपनीयता के बजाय इसे समय पर और विश्वसनीय रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिये।
■गतिशीलता में वृद्धि:SPR पर अलग-अलग इकाइयों का नियंत्रण होने के कारण, इन तेल भंडारों को समय पर उपयोग करने में बाधा उत्पन्न होती है इससे तेल की गतिशीलता प्रक्रिया काफी अस्पष्टता तथा जटिल बन जाती है। अत: SPR के संबंध में विभिन्न इकाइयों की भूमिका और प्रक्रिया में स्पष्टता होनी चाहिये।
■विविधता में वृद्धि:आपात स्थितियों में जोखिमों को कम करने के लिये भारत को अपने SPR धारिता में विविधता लानी चाहिये। यह विविधता भौगोलिक स्थान (तेल घरेलू या विदेश में भंडारण), भंडारण स्थान (भूमिगत या अधितल) और उत्पाद के स्वरूप (क्रूड ऑयल या परिष्कृत ऑयल) पर आधारित हो सकती है।
■विदेश में भंडारण:भारत तेल भंडारण के लिये ओमान जैसे देशों में सामरिक तेल भंडार स्थापित कर सकता है, ओमान की विशेष अवस्थिति के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य की संभावित अड़चनों से भी बचा जा सकता है। हालाँकि इन स्थानों के साथ भू-राजनीतिक जोखिमों हो सकते है, अत: न्यूनतम तेल भंडार देश से बाहर स्थापित करने चाहिये।
■स्वामित्त्व में विविधता:स्वामित्त्व में विविधता भी एक महत्त्वपूर्ण कदम हो सकता है। यह सार्वजनिक ISPRL के माध्यम से या निजी तेल कंपनियों के माध्यम से अथवा विदेशी कंपनियों के स्वामित्त्व में हो सकता है।
ऊर्जा भारत की वृद्धि की दृष्टि से हमेशा महत्त्वपूर्ण रहा है तथा भविष्य में प्रभावित करता रहेगा। तेल की कीमत में भारी गिरावट केंद्र सरकार के लिये अपने SPR भंडार को बढ़ाने और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में अवसर प्रस्तुत करती है। भारत को वर्तमान समय में तेल की कीमतों का लाभ उठाना चाहिये तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में तेल खरीदने और अपनी ‘सामरिक पेट्रोलियम भंडार’ (Strategic Petroleum Reserves- SPR) को भरने के सुअवसर के रूप में देखना चाहिये।

Saturday, May 2, 2020

नीली अर्थव्यवस्था Blue Economy

नीली अर्थव्यवस्था:----------
भारत की तटीय सीमा काफी लंबी है, साथ ही भारत हिंद महासागर में स्थित प्रमुख देश है जिसमें पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में अरब सागर स्थित है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए बजट में महासागरों के धारणीय उपयोग पर ध्यान दिया गया है। मौजूदा समय में महासागरों के आर्थिक उपयोग के लिये ब्लू इकॉनमी अथवा नीली अर्थव्यवस्था शब्द का उपयोग किया जाता है। नीली अर्थव्यवस्था का विकास न केवल जल निमग्न संसाधनों का दोहन करते हुए बल्कि विशेषकर स्थल पर अवसरों की सीमितता के बीच महासागरों में अवसंरचना विस्तार के लिये एक आधार के रूप में इसे विकसित किया जा सकता है इससे सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि होगी। साथ ही यह राष्ट्र-निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन भी कर सकता है।
नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy)----
महासागर विश्व के सबसे बड़े पारिस्थितिकी तंत्र हैं, साथ ही ये पृथ्वी के तीन-चौथाई हिस्से में फैले हुए हैं। महासागर वैश्विक GDP में 5 प्रतिशत का योगदान देते हैं तथा 350 मिलियन लोगों को महासागरों से जीविका प्राप्त होती है। इस संदर्भ में ये क्षेत्र जलवायु परिवर्तन, आजीविका, वाणिज्य तथा सुरक्षा से संबंधित विभिन्न संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ उत्पन्न करते हैं।
विश्व बैंक के अनुसार, महासागरों के संसाधनों का उपयोग जब आर्थिक विकास, आजीविका तथा रोज़गार एवं महासागरीय पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy) के अंतर्गत आता है। नीली अर्थव्यवस्था को प्रायः मरीन अर्थव्यवस्था, तटीय अर्थव्यवस्था एवं महासागरीय अर्थव्यवस्था के नाम से भी पुकारा जाता है।
भारत के लिये नीली अर्थव्यवस्था के क्षेत्र----
1.मत्स्य कृषि : ध्यातव्य है कि भारत की तटीय लंबाई लगभग 8000 किमी. है, इसके कारण भारत में मछली उत्पादन तटीय क्षेत्रों में रोज़गारके रूप में विकसित है। भारत के लगभग 1.5 मिलियन लोग इस क्षेत्र से सीधे तौर पर रोज़गारप्राप्त करते हैं, साथ ही कृषि क्षेत्र में मछली उत्पादन 6 प्रतिशत का योगदान देता है। भारत की तटीय आबादी के लिये भोजन एवं पोषण के मुख्य साधन के रूप में मछली का ही उपयोग किया जाता है। भारत में यदि इस क्षेत्र को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाता है तो यह भारत के पोषण स्तर को सुधारने का एक सस्ता स्रोत हो सकता है। इसके अतिरिक्त यह निर्यात के रूप में आर्थिक लाभ भी उत्पन्न कर सकता है। ज्ञात हो कि विश्व की GDP में यह क्षेत्र 270 बिलियन डॉलर का योगदान देता है।
2.जलीय कृषि: वर्तमान में भारत की जनसंख्या लगभग 130 करोड़ के करीब है। आने वाले समय में भारत के लिये खाद्य सुरक्षा एक प्रमुख चुनौती बन कर उभर सकती है। सिर्फ अनाज के माध्यम से सभी की भोजन की जरूरत को पूरा करना पोषण के दृष्टिकोण से संभव नहीं हो सकता है। इसके लिये महासागर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वर्तमान में विश्व में उपभोग किये जाने वाली कुल मछलियों में से 58 प्रतिशत जलीय कृषि से उत्पादित की जाती हैं। जलीय कृषि के अंतर्गत मछली के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के जलीय जीवों एवं वनस्पतियों को नियंत्रित पर्यावरण में विकसित किया जाता है। इससे इनकी उत्पादकता एवं उपयोगिता में वृद्धि होती है।
3.मरीन जैव-प्रौद्योगिकी एवं जैव संभावना (Marine Biotechnology and Bioprospecting): ध्यातव्य है कि सागर पृथ्वी के तीन-चौथाई क्षेत्र में फैले हुए हैं साथ ही सागरों में विश्व की सबसे अधिक जैव-विविधता विद्यमान है। समुद्रों की जैव-विविधता का विभिन्न क्षेत्रों जैसे- दवाओं, भोजन सामग्री, सजावट आदि के रूप में उपयोग किया जाता है। भारत समुद्रों में जैव संभावना को तलाश कर अपने आर्थिक लाभ में वृद्धि कर सकता है।
4.अलवणीकरण के माध्यम से ताज़े पानी की प्राप्ति: SIDS (Small Island Developing State) देश जैसे मालदीव में प्राकृतिक ताज़े पानी के स्रोतों की नितांत कमी होती है। ऐसे देश समुद्री खारे पानी को अलवणीकरण प्रक्रिया द्वारा ताज़े जल में परिवर्तित कर उपयोग करते हैं। भारत के भी कई तटीय क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ जल स्रोतों की कमी हैं, वर्तमान में चेन्नई में जल की कमी ने ऐसे प्रयासों की ओर विचार करने को प्रेरित किया है। हालाँकि इसकी कुछ पर्यावरणीय चिंताएँ भी हैं इन्हें दूर कर इस तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये।
5.नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन: महासागर के तटीय क्षेत्रों का नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत के रूप में उपयोग किया जा सकता है। INDC (Intended Nationally Determined Contributions) में भारत ने वर्ष 2030 तक कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता को 33-35 प्रतिशत तक कम करने की बात कही है। इस संदर्भ में भारत को अपने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में वृद्धि करने की आवश्यकता है। महासागर न सिर्फ ज्वारीय एवं थर्मल बल्कि अपतटीय पवन ऊर्जा के उत्पादन में भी महती भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं। भारत ऐसे क्षेत्रों को प्रोत्साहित कर अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि कर सकता है।
6.मेरीटाइम परिवहन, बंदरगाह सेवाएँ आदि: 80 प्रतिशत (मात्रा) वैश्विक व्यापार समुद्री मार्गों द्वारा संपन्न होता है। यह मात्रा भारत जैसे विकासशील देशों में और भी अधिक है। भारत का मात्रा के संदर्भ में 95 प्रतिशत तथा मूल्य के रूप में 70 प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्गों से होता है। इस तथ्य के अनुसार भारत अपने बंदरगाह की क्षमता में वृद्धि कर रहा है। साथ ही सागरमाला परियोजना द्वारा बंदरगाहों को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। भारत इस क्षेत्र में और अधिक क्षमता हासिल करना चाहता है क्योंकि आने वाले समय में जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ेगा वैसे-वैसे ही व्यापार का आकार भी बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त चीन के बंदरगाहों की क्षमता भारत से कहीं अधिक है जिसका लाभ उसे आर्थिक विकास में हुआ है। भारत भी नीली अर्थव्यवस्था को बल देकर बंदरगाह एवं इससे संबंधित अवसंरचना के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
7.पर्यटन: भारत एवं विश्व में पर्यटन का तेजी से विकास हो रहा है। विश्व में 9 प्रतिशत रोज़गारसिर्फ पर्यटन क्षेत्र से आता है, साथ ही विश्व की GDP में भी पर्यटन 9.8 प्रतिशत (वर्ष 2015) योगदान करता है। भारत में भी पर्यटन क्षेत्र तेजी से विकास हो रहा है किंतु अभी भी भारत अपनी जैव विविधता का उपयोग पर्यटन के दृष्टिकोण से नहीं कर सका है। भारत में कई तट एवं द्वीप (अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, गोवा, गुजरात आदि) ऐसे हैं जिसका विकास समुद्री पर्यटन के दृष्टिकोण से किया जा सकता है। विभिन्न देश जैसे-मालदीव, मॉरीशसआदि में समुद्री पर्यटन का अच्छा विकास हुआ है। यह क्षेत्र न सिर्फ अधिक रोज़गार सृजन की क्षमता रखता है बल्कि विदेशी मुद्रा अंतरप्रवाह (Inflow) की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है। ध्यातव्य है कि भारत का आयात निर्यात की अपेक्षा अधिक है। इस दृष्टिकोण से पर्यटन विदेशी मुद्रा का अच्छा साधन उपलब्ध करा सकता है।
8.कार्बन प्रथक्करण में उपयोगी (ब्लू कार्बन): विश्व जलवायु परिवर्तन के खतरों से जूझ रहा है तथा कार्बन उत्सर्जन को कम करने के विभिन्न प्रयासों पर कार्य कर रहा है। समुद्री एवं तटीय पारिस्थितिकी तंत्र द्वारा अवशोषित किये जाने वाले कार्बन को नीले कार्बन अथवा ब्लू कार्बन की संज्ञा दी जाती है। यह अवशोषण जीवभार और अवसाद के रूप में मैंग्रोव, दलदलीय क्षेत्रों, समुद्री घास तथा शैवालों द्वारा किया जाता है। महासागरों की कार्बन अवशोषण क्षमता भूमि पर स्थित पारितंत्र के मुकाबले पाँच गुना अधिक होती है। यदि सागरों का उपयोग जलवायु शमन में किया जाता है तो यह जलवायु परिवर्तन से निपटने में मददगार हो सकते हैं।

Wednesday, April 29, 2020

दर्रा


महत्वपूर्ण दर्रा की सूची
1. डुंगरी ला दर्रा - डुंगरी ला दर्रे या माना दर्रा उच्च ऊंचाई पहाड़ के पास है और उत्तराखंड में जांस्कर पर्वत श्रृंखला की नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में स्थित है। यह भारत और तिब्बत को जोड़ता है।
2. चांग ला दर्रे - चांग ला दर्रे 5300 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है और दुनिया में सबसे ज्यादा वाहन योग्य सड़क जो पैंगांग झील क्षेत्र के लिए सिंधु घाटी को जोड़ता है में से एक है। चांगथंग पठार इसकी उच्च ऊंचाई विशाल झीलों और महान हिमालय के विशाल हाइलैंड्स के लिए जाना जाता है।
3. Debsa दर्रा - Debsa दर्रा हिमालय में 5360 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। यह ग्रेटर हिमालय में एक उच्च पहाड़ के पास है और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और स्पीति जिलों को जोड़ता है। स्पीति घाटी तिब्बत और भारत के बीच एक रेगिस्तान पहाड़ भूमि है।
4. काराकोरम दर्रा - काराकोरम दर्रे काराकोरम रेंज में भारत और चीन के बीच 4,693 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। काराकोरम दर्रा और लेह के बीच सबसे पुराने Yarkant मार्ग है और काराकोरम पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची पास है। सियाचिन ग्लेशियर पूर्वी काराकोरम रेंज में स्थित है।
5. सेला दर्रा - जमे हुए सेला दर्रा अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में 4170 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सेला दर्रा तेजपुर और गुवाहाटी के माध्यम से भारत के बाकी हिस्सों से तवांग से जोड़ता है। यह सर्दियों में भारी बर्फबारी प्राप्त करता है, लेकिन रहने के साल भर में खुल जाता है। यह तवांग और बौद्ध तवांग मठ को ही प्रवेश द्वार है।
6. खार्दूंग ला दर्रा - खार्दूंग ला दर्रा Bomdi ला 5,800 मी। खार्दूंग ला दर्रा उच्चतम मोटर योग्य पास और देश में सबसे ज्यादा वाहन योग्य सड़क से एक है। खार्दूंग ला दर्रे जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के लेह के निकट स्थित है।
7. बनिहाल दर्रे (जवाहर सुरंग) - बनिहाल दर्रे पीर पंजाल रेंज में 2,850 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बनिहाल दर्रे श्रीनगर जम्मू से जोड़ता है। पास सर्दियों के मौसम के दौरान बर्फ के साथ कवर रहता है। जवाहर सुरंग 1956 में उद्घाटन किया गया।
8. Bomdi ला दर्रा - Bomdi ला अरुणाचल प्रदेश में ग्रेटर हिमालय में भूटान के पूर्व में 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह ल्हासा, तिब्बत के साथ अरुणाचल प्रदेश से जोड़ता है।
9. दिफू दर्रा - दिफू दर्रा 4587 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दिफू दर्रा के भारत, चीन और बर्मा की सीमाओं के त्रि-बिंदु पर एक पहाड़ के पास है। यह भारत और म्यांमार के बीच एक पारंपरिक पास जो परिवहन और व्यापार के लिए साल भर खुला रहता है। दिफू दर्रा भी पूर्वी असम के लिए एक रणनीतिक दृष्टिकोण है।
10 ख़ुंजराब दर्रा - ख़ुंजराब दर्रा 4,693 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चीन के झिंजियांग क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम सीमा पर नगर जिला - एक ऊंचे पहाड़ पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान Hunza के उत्तरी सीमा पर एक रणनीतिक स्थिति में काराकोरम पर्वत में पारित है।
11. जेलेप ला दर्रा - जेलेप ला दर्रा 4,267 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पास ल्हासा, तिब्बत के साथ सिक्किम से जोड़ता है।
12. लिपुलेख ला - लिपुलेख ला 5340 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह तिब्बत के साथ भारत में पिथौरागढ़ जिले में उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से जोड़ता है।
13. नाथू ला दर्रा - नाथू ला दर्रा हिमालय में एक पहाड़ के पास है और 4310 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह चीन के साथ सिक्किम (भारत) से जोड़ता है। यह भारत और चीन के बीच तीन खुले व्यापार सीमा चौकियों में से एक है, अन्य दो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लिपुलेख में Shipkila हैं।
14. पीर पंजाल दर्रा - पीर पंजाल पास एक ऊंचे पहाड़ पर मनाली से 51 किलोमीटर दूर हिमालय के पूर्वी पीर पंजाल रेंज पर गुजरती है। यह हिमाचल प्रदेश, भारत के लाहौल और स्पीति घाटियों के साथ कुल्लू घाटी को जोड़ता है। मनाली-लेह राजमार्ग, एनएच 21 का एक हिस्सा है, रोहतांग दर्रा transverses।
15. शिपकी ला दर्रा - शिपकी ला एक पहाड़ के पास और भारत-तिब्बत सीमा पर सीमा चौकी है। यह किन्नौर जिले में चीन की पीपुल्स गणराज्य में हिमाचल प्रदेश, भारत और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के राज्य में स्थित है। सतलुज नदी के इस पास के माध्यम से (तिब्बत) से भारत में प्रवेश करती है। यह प्राचीन सिल्क रोड की एक शाखा है। यह चीन के साथ व्यापार के लिए एक सीमा चौकी है।
16. ज़ोजिला दर्रा - ज़ोजिला दर्रा 3,950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह Srinaga जोड़ता
कारगिल और लेह के साथ आर। ज़ोजिला दर्रा सोनमर्ग से 9 किमी दूर है और लद्दाख और कश्मीर के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

पेरिस समझौता(paris-agreement)

पेरिस समझौता-------
जब भी कोई 'जलवायु परिवर्तन' या 'ग्लोबल वार्मिंग' के बारे में बोलता है तो 'पेरिस समझौते' का उल्लेख किया जाता है
पेरिस समझौता क्या है?
संक्षेप में, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पेरिस समझौता एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है ।
30 नवंबर से 11 दिसंबर 2015 तक, 195 देशों की सरकारें पेरिस, फ्रांस में एकत्रित हुईं और जलवायु परिवर्तन पर संभावित नए वैश्विक समझौते पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है और इस प्रकार खतरनाक जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करना है।
पेरिस समझौते के उद्देश्य---------
-जैसा कि दुनिया भर के देशों ने माना कि जलवायु परिवर्तन एक वास्तविकता है, वे जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए एक साथ आए - पेरिस समझौता। पेरिस समझौते का उद्देश्य निम्नानुसार है:
-पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे इस सदी में वैश्विक तापमान में अच्छी वृद्धि हुई है।
-तापमान वृद्धि को सीमित करने के लिए पीछा करने का प्रयास 1.5 डिग्री सेल्सियस तक भी आगे बढ़ जाता है ।
-जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए देशों की क्षमता को मजबूत करना
पेरिस समझौता: ध्यान देने योग्य बातें
-फ्रेंच में, पेरिस समझौते को L'accord de Paris के रूप में जाना जाता है।
-पेरिस समझौते का मुख्य उद्देश्य वैश्विक तापमान को "अच्छी तरह से नीचे" 2.0C (3.6F) पूर्व-औद्योगिक समय से ऊपर रखना और 1.5C तक "उन्हें और भी अधिक सीमित" करने का प्रयास है।
-पेरिस समझौते ने मानव गतिविधि द्वारा उत्सर्जित ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा को उसी स्तर तक सीमित करने की बात की है, जो पेड़, मिट्टी और महासागरों को स्वाभाविक रूप से अवशोषित कर सकते हैं, जो 2050 और 2100 के बीच किसी बिंदु पर शुरू होता है।
-इसमें हर पांच साल में उत्सर्जन में कटौती के लिए प्रत्येक देश के योगदान की समीक्षा करने की आवश्यकता का उल्लेख किया गया है ताकि वे चुनौती के लिए तैयार हों।
-अमीर देशों को जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा पर स्विच करने के लिए "जलवायु वित्त" प्रदान करके गरीब देशों की मदद करनी चाहिए।
-पेरिस समझौते में अधिकांश अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कानून संधियों के विपरीत एक 'नीचे ऊपर' संरचना है जो 'शीर्ष नीचे' हैं।
-समझौता कुछ आवश्यकताओं जैसे रिपोर्टिंग आवश्यकताओं के लिए बाध्यकारी है, जबकि सौदे के अन्य पहलुओं को छोड़कर जैसे कि किसी भी व्यक्ति के लिए गैर-बाध्यकारी के रूप में उत्सर्जन लक्ष्य की स्थापना।

पंचवर्षीय योजना five year plan

भारत का योजना आयोग और पंचवर्षीय योजना---------
15 मार्च 1950 को स्थापित योजना आयोग एक सरकारी निकाय है, जो देश की आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए योजना बनाया करती है। योजना आयोग का मूल उद्देश्य मानवीय व भौतिक संसाधनों का उपयोग कर उत्पादकता को बढ़ाकर रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना था। योजना आयोग एक सलाहकार निकाय के रूप में संचालित थी। इसका नेतृत्व प्रधान मंत्री करते थे और आमतौर पर पूर्णकालिक उपाध्यक्ष हुआ करता था।
भारत का योजना आयोग की आवश्यकता----
-योजना आयोग ने देश और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
-योजना आयोग ने देश की भौतिक पूंजी और मानव संसाधनों का आकलन करने और ऐसे संसाधनों को बढ़ाने की संभावना की जांच करने की ज़िम्मेदारी संभाली।
-योजना आयोग ने देश के संसाधनों के सबसे प्रभावी और संतुलित उपयोग के लिए योजना बनायी, उपलब्ध और संभावित संसाधनों दोनों के साथ।
पंचवर्षीय योजना---
1947 की आजादी के बाद, भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के अलावा अन्य विकल्प नहीं बचा था। इसलिए राजनीतिक नेताओं को देश के तत्कालीन हालात के अनुसार अर्थव्यवस्था का चयन करना था व आर्थिक नियोजन भी तैयार करना था। जिससे पंचवर्षीय योजनाओं की शुरूआत हुई।

पांच साल की योजनाओं की धारणा के बाद, भारत ने 12 पंचवर्षीय योजनाएं जारी की हैं। 12 वीं पंचवर्षीय योजना आखिरी थी क्योंकि
1.प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56):
-यह योजना हैरोड-डोमर मॉडल पर आधारित थी।
-इसने कृषि, प्रोडक्शंस, सिंचाई, मूल्य स्थिरता, बिजली और परिवहन के सुधार पर जोर दिया।
-यह योजना सफल साबित हुई क्योंकि इस योजना के कारण कृषि उत्पादन में 3.6% की दर से बढ़ोत्तरी हुई थी।
-भाखड़ा-नंगल, हीराकुंड और मेट्टूर बांध की प्रमुख बांध परियोजनाएं इस योजना अवधि के दौरान शुरू की गई थीं।
-इस योजना अवधि के अंत तक, 1956 में, पांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भी शुरू किए गए थे।
-सामुदायिक विकास परियोजना शुरू की गई थी।
---------------------------------
2.द्वितीय पंचवर्षीय योजना ( 1956-61):
-यह योजना ‘महालनोबिस मॉडल’ पर आधारित थी।
इस योजना ने औद्योगिक उत्पादों और तेजी से औद्योगिकीरण के घरेलू उत्पादन पर जोर दिया।
-भिलाई, दुर्गापुर और राउरकेला में इस्पात संयंत्र की शुरूआत इस योजना के तहत ही की गयी थी।
-इस योजना की लक्षित विकास दर 4.5% और वास्तविक विकास दर 4.27% थी।
------------------------------------
3.तीसरी पंचवर्षीय योजना (1961-66) :
तीसरी पंचवर्षीय योजना ने कृषि और उद्योग की वृद्धि पर जोर दिया गया।
-इसे ‘गाडगिल योजना’ के रूप से भी जाना जाता है।
-इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय आय व कृषि उत्पादन में 30% तक की वृद्धि करना था।
-लेकिन 1962 में चीन व 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध तथा खराब मौसम के कारण भारत अपना यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था।
-इस योजना की लक्षित विकास दर 5.6% थी लेकिन वास्तविक वृद्धि दर 2.4% थी।
------------------------------------
प्लान हॉलिडे (1966-69):
-तीसरी योजना की विफलता व भारत पाकिस्तान के बीच हुए बड़े युद्ध के कारण सरकार ‘प्लान हॉलिडे’ घोषित करने के लिए मजबूर थी
-इस अवधि के दौरान तीन वार्षिक योजनाएं तैयार की गई।
-कृषि, इसकी संबद्ध गतिविधियों और औद्योगिक क्षेत्र को समान प्राथमिकता दी गई थी।
------------------------------------
4.चौथी पंचवर्षीय योजना (1969-74):
-इस योजना ने कृषि विकास और भारत में हरितक्रांति पर जोर दिया।
-14 भारतीय बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
-इस योजना की लक्ष्य वृद्धि दर 5.6%थी लेकिन वास्तविक वृद्धि दर 3.3 % थी।.
------------------------------------
5.पांचवीं पंचवर्षीय योजना (1974-78):
-इस योजना के तहत के रोजगार को बढ़ावा, मुद्रास्फीति की जांच, गरीबी उन्मूलन (गरीबी हटाओ) और न्याय पर ज़ोर दिया।
-योजना का मसौदा प्रमुख राजनयिक ‘डी.पी.धर’ द्वारा तैयार किया गया था।
-यह कृषि उत्पादन और रक्षा में आत्मनिर्भरता पर केंद्रित था।
-भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रणाली की शुरूआत की गयी।
-‘न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम’ लॉन्च किया गया।
-जनता पार्टी के सरकार में आते ही इस योजना को चौथे वर्ष में ही समाप्त कर दिया गया यानि कि 1978 में।
-इसकी लक्षित वृद्धि दर 4.4% थी और वास्तविक वृद्धि 4.4% थी।
------------------------------------
रोलिंग प्लान (1978-80):
-जनता पार्टी सरकार ने पांचवीं पंचवर्षीय योजना को खारिज कर दिया और नई छठी पंचवर्षीययोजना (1978-1983) पेश की। इसके बाद राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार ने 1980 में सत्ता में आने के बाद इस योजना को फिर से खारिज कर दिया और एक नई छठी योजना बनाई।
-पहली वाली योजना रोलिंग योजना के नाम से जानी जाती थी।
-रोलिंग प्लान की अवधारणा ‘गुन्नार मिर्डल’ द्वारा बनाई गयी थी।
------------------------------------
6.छठी पंचवर्षीय योजना (1980-85):
-इस पंचवर्षीय योजना से आर्थिक उदारीकरण की शुरूआत हुई।
-यह योजना बुनियादी ढांचे में बदलाव व कृषि पर समान रूप से केंद्रित थी।
-छठी पंचवर्षीय भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी सफलता थी।
-इसकी लक्षित वृद्धि दर 5.2% थी और वास्ततिक वृद्धि दर 5.4% थी।
------------------------------------
7.सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-90):
-इस पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक व अनाज की उत्पादकता में वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा करना था।
-इस योजना के तहत 1989 में जवाहर रोजगार योजना लॉन्च की गयी।
-यह योजना सफल रही तथा इसका लक्षित वृद्धि दर 5.0% और वास्तविक वृद्धि दर 6.01% थी।
------------------------------------
वार्षिक योजनाएं (1989-91और 1991-92):
-राजनीतिक अस्थिरता के कारण इस अवधि के दौरान कोई पांच वर्षीय योजना लागू नहीं की गयी थी।
-1990 और 1992 के बीच अवधि के लिए सिर्फ वार्षिक योजनाएं ही लागू की गयी थी।
-1991 में भारत को विदेशी मुद्रा भंडार के संकट का सामना करना पड़ा, उस वक्त केवल 1 अरब अमेरिकी डॉलर के भंडार देश के पास बचे थे। उस समय डॉ.मनोमहन सिंह ने मुक्त बाजार सुधार को लॉन्च किया, जिसने लगभग राष्ट्र को दिवालिया होने के कगार से वापस ले आया। यहीं से भारत में निजीकरण और उदारीकरण की शुरूआत हुई।
------------------------------------
8.आठवीं पंचवर्षीय योजना (1992-97):
-इस योजना ने उद्योगों के आधुनिकीरण की दिशा में काम किया।
-इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण, गरीबी में कमी, रोजगार के अवसर पैदा करना व बुनियादी ढांचे को मजबूत करना था।
-इस योजना की लक्षित वृद्धि दर 5.6% थी और वास्तविक वृद्धि दर 6.8% थी।
------------------------------------
9.नौवीं पंचवर्षीय योजना (1997-2002):
-इस पंचवर्षीय योजना ने पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा करने, गरीबी कम करने, कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी।
-इसके अलावा न्याय व समानता के साथ विकास पर भी जोर दिया गया।
-स्थिर कीमतों के माध्यम से अर्थव्यवस्था की विकास दर में तेजी लाई गयी।
-सभी लोगों को भोजन व पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना।
जनसंख्या पर नियंत्रण करना।
-इस योजना की लक्षित वृद्धि दर 6.5% व वास्तविक वृद्धि दर 5.40% थी।
------------------------------------
10.दसवी पंचवर्षीय योजना (2002-07):
-दसवीं पंचवर्षीय योजना (2002- 07) में जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही. इस योजना का उद्देश्य ‘देश में गरीबी और बेरोजगारी समाप्त करना’ तथा ‘अगले दस वर्षों में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करना’ था.
-योजना के दौरान प्रतिवर्ष 7-5 अरब डालर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का लक्ष्य रखा गया. योजना अवधि में पांच करोड़ रोजगार अवसर सृजन सहित साक्षरता, शिशु मृत्य-दर, वन विकास के बड़े लक्ष्‍य रखे गए.
-दसवीं पंचवर्षीय योजना को इस लिहाज से भी उल्‍लेखनीय माना जा सकता है कि भारत उच्‍च (सात प्रतिशत से अधिक) वृद्धि दर यानी ग्रोथ रेट की पटरी पर आ गया. इस योजना में 7.7 प्रतिशत की औसत सालाना वृद्धि दर अब तक किसी योजना में ‘सर्वोच्च वृद्धि दर’ थी.
-लक्षित वृद्धि दर 8.1% थी और वास्तविक वृद्धि दर 7.3% थी।
------------------------------------
11.ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना (2007-12):
-इस योजना का मुख्य लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर को 8% से बढ़ाकर 10% तक करना था तथा 12 वीं योजना में इसे 10% बनाए रखना था ताकि 2016 तक प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो सके।
-राजीव आर्ययोगी स्वास्थ्य योजना शुरू की गई।
-70 लाख नए रोजगार के नए अवसर पैदा किए गए।
-शिक्षित बेरोजगारी को 5% से कम करना था।
-5% से कम शिक्षित बेरोजगारी को कम करना।
5% से अधिक वनावरण में वृद्धि।
-0 से 6 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिंगानुपात की दर को 2011 तक 935 करना और इसे 2016-17 तक इजाफा करते हुए 950 तक पहुँचाना।
------------------------------------
12.बारहवीं पंचवर्षीय योजना (2012-17):
-इस पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य तेजी से, अधिक समावेशी और सतत विकास के उद्देश्य के साथ 8.2% की वृद्धि हासिल करना था।
-इसका उद्देश्य कृषि में 4 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करना और गरीबी को 10 प्रतिशत तक कम करना करना था।
-स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन और आधारभूत संरचना विकास इस योजना का मुख्य केंद्र थे।

वायुमंडल(Atmosphere)

वायुमंडल क्या है एवं वायुमंडल की संरचना:--
हमारी पृथ्वी के चारों ओर वायु फैली हुई है, जिसे वायुमंडल (Atmosphere) कहते हैं। पृथ्वी पर समस्त प्राणी व जीव जंतु वायुमंडल पर ही निर्भर है। जैसे – पेड़ हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और वायुमंडल ही सूर्य की हानिकारक किरणों के प्रभाव से हमारी रक्षा करता है अगर वायुमंडल (Atmosphere) हमारी रक्षा न करें तो हम दिन के समय सूर्य की गर्मी से जलते हैं एवं रात्रि में ठंड सकते हैं, ये वायुमण्डल (Atmosphere) ही है जो पृथ्वी के तापमान को रहने योग्य बनाता है।
वायुमंडल का संघटन:----
वायु उपयोग हम सांस लेने के लिए करते हैं, लेकिन इस वायु में अनेक गैसों का मिश्रण होता है। जैसे – नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन ये दो गैसों का वायुमंडल में अधिक मात्रा में पायी जाती है तथा कम मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड, हीलियम, ओजोन, आर्गन एवं हाइड्रोजन पाई जाती है। वायु के विभिन्न संघटनों के प्रतिशत
👉नाइट्रोजन 78 %
👉ऑक्सीजन 21 %
👉कार्बन डाइऑक्साइड 0.03 %
👉आर्गन 0.93 %
👉अन्य सभी 0.04 %
वायुमंडल की संरचना
वायुमंडल पॉच परतों में विभाजित है, जो कि पृथ्वी की सतह से आरंभ होती हैं – क्षोभ मंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, ब्राह्म मंडल एवं बर्हिमण्डल।
क्षोभ मंडल :- हम इसी मंडल में मौजूद वायु में सांस लेते हैं, मौसम की लगभग सभी घटनाएं जैसे वर्षा, कोहरा एवं ओला वर्षण इसी परत में होती हैं। यह परत वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत है, इसकी औसत ऊंचाई 13 किलोमीटर है।
समताप मंडल :- क्षोभ मंडल की ऊपरी परत समताप मंडल है, जो लगभग 50 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है। समताप मंडल में ही ओजोन परत होती है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक गैसों से हमारी रक्षा करती है समताप मंडल में ही हवाई जहाज उड़ा करते हैं।
मध्य मंडल :- ये परत समताप मंडल के ऊपर पाई जाती है, यह वायु मंडल की तीसरी परत है। इसकी ऊंचाई लगभग 80 किलोमीटर की ऊंचाई तक है। इसी परत में अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले उल्कापिंड आने पर जल जाते हैं।
ब्राह्म मंडल :- आयन मंडल ब्राह्म मंडल का ही एक भाग है, यह लगभग 80 से 400 किलोमीटर तक फैली है। रेडियो संचार वास्तव में पृथ्वी से प्रसारित तरंगे इसी परत पुन: पृथ्वी पर परावर्तित होती हैं। ब्राह्म वायुमंडल में ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान भी अधिक तीव्रता से बढ़ता है।
बर्हिमण्डल :‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌– वायुमण्डल (Atmosphere) की सबसे ऊपरी परत को बर्हिमण्डल कहते हैं, यह वायुमंडल की सबसे पतली परत है। यहीं से हल्की गैसे जैसे – हीलियम एवं हाइड्रोजन अंतरिक्ष में तैरती रहती हैं।

भारत की नदी


भारतीय नदियों के बारे में एक संक्षिप्त चर्चा
भारत के नदी प्रणालियां-
1.सिन्धु नदी
सिंधु नदी को इंडस नदी भी कहा जाता है। इस नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है। सिंधु नदी तिब्बत, भारत तथा पाकिस्तान में बहते हुए अरब सागर में मिल जाती है। सिंधु नदी की कुल लंबाई लगभग 2880 किमी है तथा यह भारत में 992 किमी लम्बी है। सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियों झेलम , चेनाब , रावी , व्यास एवं सतलज है ।
2.झेलम नदी
झेलम नदी का उद्गम कश्मीर घाटी की शेषनाग झील के निकट बेरनाग नामक स्थान से हुआ है। वूलर झील में मिलने के बाद यह पाकिस्तान में प्रवेश करती हैं तथा चेनाब नदी में मिल जाती है। झेलम नदी की की कुल लंबाई 724 किमी है एवं भारत में इसकी लंबाई 400 किमी है
3.व्यास नदी
इस नदी का उद्गम हिमालय के रोहतांग दर्रे के समीप व्यास कुण्ड से हुआ है । यह कुल लंबाई 470 किमी तय करते हुए पंजाब में सतलज नदी में मिल जाती है।
4.चेनाब नदी
चेनाब नदी हिमाचल प्रदेश के लाहौल के बारालाचा दर्रे से निकलती हैं। यह पीर पंजाल के सामानांतर बहते हुए किश्तबार के निकट पीर पंजाल में गहरा गार्ज बनाती है। भारत में चेनाब नदी की लंबाई 1180 किमी है। यह पाकिस्तान में जाकर सतलज नदी में मिल जाती है।
5.रावी नदी
रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलती है एवं पाकिस्तान के मुल्तान के समीप चेनाब नदी में मिल जाती है। इस नदी की लंबाई 720 किमी है।
6.सतलज नदीसतलज नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील के निकट राक्षसताल से हुआ है। यह नदी अपने उद्गम स्थल से 1500 किमी दूरी तय करके पाकिस्तान में चेनाब नदी में मिल जाती है। भारत में सतलज नदी की लंबाई 1050 किमी है। प्रसिद्ध भाखड़ा - नागल बांध सतलज नदी पर ही बना है।
7.गंगा नदी
गंगा नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के गोमुख हिमनद के निकट गंगोत्री ग्लेशियर से हुआ है। वास्तव में अलकनंदा तथा भागीरथी नदी के देवप्रयाग मिलने पर यह गंगा नदी कहलाती है। इलाहाबाद के निकट गंगा से यमुना मिलती है जिसे संगम या प्रयाग कहा जाता है। गंगा नदी दक्षिण - पूर्व की ओर बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहां इसे पद्मा कहा जाता है। बांग्लादेश में समुद्र में मिलने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है तो इसका नाम मेघना हो जाता है। गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किमी है तथा भारत मे इसकी लंबाई 2510 किमी है । गंगा नदी पश्चिम बंगाल मे विश्व प्रसिद्ध सुंदरवन का डेल्टा का निर्माण करती है। गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी यमुना, सोन, रामगंगा, घाघरा, कोसी, गंडक, इत्यादि हैं।
8.यमुना
यमुना नदी गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है । इस नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के यमुनोत्री नामक ग्लेशियर से हुआ है जो बंदरपूछ पहाड़ी पर स्थित है। यमुना नदी के किनारे दिल्ली, मथुरा तथा आगरा जैसे बड़े शहर बसे हुए हैं। यह लगभग 1375 किमी का सफर तय करके इलाहाबाद के निकट प्रयाग में गंगा नदी में मिल जाती है। यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियों में टोंस , चम्बल, बेतवा , केन , तथा काली सिंध आदि शामिल हैं। यमुना नदी को भारत की सबसे अधिक प्रदूषित नदी माना जाता है ।
9.चम्बल
चम्बल नदी मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले मे स्थित महू के निकट जानापाओ पहाड़ी से निकलती है। यह नदी मध्यप्रदेश राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे यमुना नदी में मिल जाती है। चम्बल नदी की लंबाई लगभग 950 किमी है। यह नदी बीहड़ों ( गड्ढे) का निर्माण करती है।
10.घाघरा
इस नदी का उद्गम मापचाचुंग ग्लेशियर से हुआ है जो तिब्बत के पठार मे स्थित हैं। यह नेपाल के मध्य से बहती है। हिमालय तथा शिवालिक श्रेणियों को पार करते समय यह राशिपानी नामक स्थान पर गहरी संक्रीर्ण घाटी का निर्माण करती है। घाघरा नदी बिहार मे छपारा के पास गंगा नदी मे मिल जाती है। इस नदी की लंबाई लगभग 1200 किमी है।
11.गोमती
गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इसी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह गाजीपुर के निकट गंगा नदी मे मिल जाती है
12.गण्डक
इस नदी का उद्गम नेपाल, तिब्बत की सीमावर्ती पर्वत श्रंखलाओ से हुआ है। नेपाल में इस नदी को शालीग्रमी तथा नारायणी नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सीमा मे बहते हुए यह नदी पटना के पास गंगा नदी में मिल जाती है। गण्डक नदी की लंबाई लगभग 425 किमी है।
13.कोसी
कोसी नदी का उद्गम प्रारंभिक रुप में सात धाराओ से हुआ जो नेपाल, हिमालय तथा कंचनजंगा पर्वत से निकलती है। इन धाराओ मे सबसे बड़ी धारा का नाम अरुण है जो माउंट एवरेस्ट के पास से निकलती है। बिहार के मैदानी भागों मे बहते हुए यह नदी भागलपुर जिले मे गंगा नदी मे मिल जाती है। कोसी नदी की लंबाई लगभग 750 किमी है। कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन एवं भयंकर बाढ़ के लिए कुख्यात है। यह प्रतिवर्ष बिहार मे जन धन की अपार क्षति पहुंचाती है इसलिए इसे "बिहार का शोक" कहा जाता है।
14.दमोदर नदी
इस नदी का उद्गम छोटा नागपुर के पठार में स्थित पलामू पहाड़ी से हुआ है। यह झारखंड से बहती हुई पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है तथा हुगली नदी में मिल जाती है। दमोदर नदी द्वारा पश्चिम बंगाल में बांड से भारी तबाही लाती है , इसलिए इसे "पश्चिम बंगाल का शोक" कहा जाता है। इस नदी पर दमोदर नदी घाटी परियोजना संचालित है जो अमेरिका की टेन्सी नदी घाटी परियोजना पर आधारित है
15.बेतवा नदी
बेतवा नदी का उद्गम मध्यप्रदेश से होता है।यह रायसेन जिले में स्थित कुमारगाँव के निकट विंध्यांचल पर्वत से निकलती है। इस नदी की लंबाई 475 किमी है। यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी मिल जाती है। इस नदी पर माताटीला एवं राजघाट बांध निर्मित है।
16.सोन
सोन नदी का उद्गम मध्यप्रदेश में स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से हुआ है। यह मध्यप्रदेश के रीवा एवं सीधी जिलों से बहती हुई उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है तथा पटना के समीप गंगा नदी में मिल जाती है। सोन नदी की लंबाई लगभग 775 किमी है। इस नदी पर बाणसागर परियोजना एवं रिहन्द परियोजना संचालित है।
17.ब्रह्मपुत्र
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है। इस नदी का उद्गम स्थल समुद्र तल से 5,150 ऊंचाई पर स्थित है। ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में सांग्पो नाम से जानी जाती है तथा भारत में अरुणाचल प्रदेश से प्रवेश करने के बाद यह दिहांग कहलाती है। असम में इसे ब्रह्मपुत्र नाम से जाना जाता है तथा बांग्लादेश में इसे जमुना कहा जाता है। गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के संगम के बाद दोनों की सम्मिलित धारा को मेघना कहा जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लंबाई 2,900 किमी है तथा भारत में यह 916 किमी लम्बी है। इस नदी पर असम राज्य में विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजेली द्वीप स्थित है।
18.नर्मदा
यह नदी मध्यप्रदेश के विंध्याचल पर्वत में स्थित अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है। यह अपने उद्गम स्थान से पश्चिम की ओर 1312 किमी की दूरी तय करती हुई गुजरात में भड़ौच के निकट खंबात की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा नदी पर डेल्टा का निर्माण नही करती यह एश्चुअरी का निर्माण करती है। इस नदी पर इंदिरा सागर परियोजना, ओंकारेश्वर परियोजना एवं सरदार सरोवर परियोजना निर्मित है।
19.ताप्ती
इस नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर के पास हुआ है। ताप्ती नदी पश्चिम की ओर नर्मदा नदी के समानांतर बहती हुई गुजरात में सूरत के निकट खंबात की खाड़ी में गिरती है। इस नदी की लंबाई 724 किमी है।
20.महानदी
महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में स्थित सिंहवा पहाड़ी से होता है। यह नदी छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य में 857 किमी बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस नदी पर उड़ीसा राज्य में प्रसिद्ध हीराकुंड बांध बना है।
21.गोदावरी
इस नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले से होता है। गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है इसकी लंबाई 1465 किमी है। अपने विशाल आकार के कारण इस नदी को दक्षिण की गंगा एवं वृद्ध गंगा नाम से जाना जाता है। यह महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के पठार को पार करती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
22.कृष्णा
कृष्णा नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर निकट एक झरने निकलती है। यह महाराष्ट्र कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में बहते हुए विजयवाड़ा के निकट विभिन्न शाखाओं में बंगाल की खाड़ी मिल जाती है। इस नदी की लंबाई 1400 किमी है। कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना तथा श्री शैलम परियोजना निर्मित है।
23.कावेरी
कावेरी नदी का उद्गम कर्नाटक राज्य के कुर्ग जिले में स्थित ब्रम्हागिरी की पहाड़ियों से हुआ है। कावेरी नदी में प्रसिद्ध शिवसमुद्रम् जलप्रपात स्थित हैं। यह नदी 800 किमी दूरी तय करते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
24.क्षिप्रा
क्षिप्रा नदी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित काकरी बरडी पहाड़ी से निकलती है। इस नदी के किनारे उज्जैन का विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर स्थित है जहाँ प्रत्येक 12 वर्षों में कुम्भ का मेला लगता है।
25.माही
इस नदी का उद्गम अरावली पर्वत श्रृंखला से होता है तथा यह गुजरात में खंबात की खाड़ी में गिरती है। यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती हैं।
26.सावरमती
सावरमती राजस्थान के उदयपुर में अरावली पर्वत श्रृंखला से निकलती है तथा खंबात की खाड़ी मिल जाती है। इस नदी के किनारे अहमदाबाद तथा गांधीनगर बसे हुए हैं।

Tuesday, April 28, 2020

विश्व की प्रमुख स्थानीय पवनें,.प्रकृति एवं उनके स्थान

विश्व की प्रमुख स्थानीय पवनें,.प्रकृति एवं उनके स्थान
स्थानीय पवनें किसे कहते है?
स्थानीय धरातलीय बनावट, तापमान एवं वायुदाब की विशिष्ट स्थिति के कारण स्भावतः प्रचलित पवनों के विपरीत प्रवाहित होनें वाली पवनें “स्थानीय पवनों” के रूप में जानी जाती हैं। इनका प्रभाव अपेक्षाक्रत छोटे छेत्रों पर पडता हैं। ये क्षोभमण्डल की सबसे नीचे की परतों तक सीमित रहती हैं।
व्यापारिक पवनें किसे कहते है?
दक्षिणी अक्षांश के क्षेत्रों अर्थात उपोष्ण उच्च वायुदाब कटिबन्धों से भूमध्यरेखिय निम्न वायुदाब कटिबन्ध की ओर दोनों गोलाद्धों में वर्ष भर निरन्तर प्रवाहित होने वाले पवन को व्यापारिक पवन कहा जाता हैं। ये पवन वर्ष भर एक ही दिशा में निरन्तर बहती हैं। सामान्यतः इस पवन को उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तर से दक्षिण दिशा में तथा दक्षिण गोलार्द्ध में दक्षिण से उत्तरी दिशा में प्रवाहित होना चाहिए, किन्तु फेरेल के नियम एवं कोरोऑलिस बल के कारण ये उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी दायीं और तथा दक्षिण गोलार्द्ध में अपनी बायीं ओर विक्षेपित हो जाती हैं।
इस प्रकार की पवनें वर्ष भर एक ही दिशा में निरन्तर बहती हैं। सामान्यतः इस प्रकार की पवन को उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तर से दक्षिण दिशा में तथा दक्षिण गोलार्द्ध में दक्षिण से उत्तरी दिशा में प्रवाहित होना चाहिए, किन्तु फ़ेरेल के नियम एवं कोरोऑलिस बल के कारण ये उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी दायीं और तथा दक्षिण गोलार्द्ध में अपनी बायीं ओर विक्षेपित हो जाती हैं।
व्यापरिक पवनों की विशेषताएं:
व्यापरिक पवनों को अंग्रेज़ी में ‘ट्रेड विंड्स’ कहते हैं। यहाँ ‘ट्रेड’ शब्द जर्मन भाषा से लिया गया है, जिसका तात्पर्य ‘निर्दिष्ट पथ’ या ‘मार्ग’ से है। इससे स्पष्ट है कि ये हवाएँ एक निर्दिष्ट पथ पर वर्ष भर एक ही दिशा में बहती रहती हैं।
उत्तरी गोलार्ध में ये हवाएँ उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर बहती हैं। वहीं दक्षिणी गोलार्ध में इनकी दिशा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर होती है।
नियमित दिशा में निरंतर प्रवाह के कारण प्राचीन काल में व्यापारियों को पाल युक्त जलयानों के संचालन में इन हवाओं से काफ़ी मदद मिलती थी, जिस कारण इन्हें व्यापारिक पवन कहा जाने लगा था।
भूमध्य रेखा के समीप दोनों व्यापारिक पवन आपस में मिलकर अत्यधिक तापमान के कारण ऊपर उठ जाती हैं तथा घनघोर वर्षा का कारण बन जाती हैं, क्योंकि वहाँ पहुँचते-पहुँचते ये जलवाष्प से पूर्णत: संतृप्त हो जाती हैं।
व्यापारिक पवनों का विश्व के मौसम पर भी व्यापक प्रभाव पड़ता है।
स्वभावगत इन हवाओ की विशेषताएं एवं उनके प्रभाव विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं, विश्व की कुछ प्रमुख स्थानीय हवाये निम्नलिखित है:-
विश्व_की_प्रमुख_स्थानीय_पवनों_की_सूची:
स्थानीय_पवनों_के_नाम - प्रकृति - स्थान_का_नाम
लू ---------गर्म एवं शुष्क------ उत्तरी भारत -पाकिस्तान
हबूब ---------------------गर्म ------------------सूडान
चिनूक ------------गर्म एवं शुष्क -----------रॉकी पर्वत
मिस्ट्रल----------- ठंडी -----------------स्पेन -फ़्रांस
हरमट्टन---------- गर्म एवं शुष्क------- पश्चिम अफ्रीका
सिरोको--------- गर्म एवं शुष्क-------- सहारा मरुस्थल
सिमुन----------- गर्म एवं शुष्क--------- अरब मरुस्थल
बोरा --------------ठंडी एवं शुष्क---------इटली एवं हंगरी
बिल्जर्ड------------- ठंडी ------------------टुंड्रा प्रदेश
लेवेंतर-------------- ठंडी---------------- स्पेन
ब्रिक फील्डर--------- गर्म एवं शुष्क-------आस्ट्रेलिया
फ्राईजेम------------- ठंडी ------------------ब्राज़ील
पापागयो -------------ठंडी एवं शुष्क--------- मैक्सिको
ख़मसिन---------- गर्म एवं शुष्क----------- मिश्र
सोलानो ------------गर्म एवं आर्द्रतायुक्त------- सहारा
पुनाज़ ---------------ठंडी एवं शुष्क---------इंडीज़ पर्वत
पुर्गा----------------- ठंडी -----------------साइबेरिया
नौर्वेस्टर------------- गर्म --------------------न्यूजीलैंड
सांता एना--------- गर्म एवं शुष्क------- कैलिफोर्निया
शामल---------- गर्म एवं शुष्क---------- इराक, ईरान
जोंडा-------------गर्म एवं शुष्क----------- अर्जेंटीना
पैम्पेरो -------------------ठंडी------------- पम्पास मैदान

भारत में प्रमुख कृषि क्रांति और सम्बन्धित उत्पादन


भारत में प्रमुख कृषि क्रांति और सम्बन्धित उत्पादन-------
भारत की कृषि –भारत के कुल क्षेत्रफल के 51 % भाग पर खेती, 4 % भाग पर चारागाह, 21 % भूमि पर वन एवं 24 % भूमि बंजर तथा बिना उपयोग की भूमि है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
ऋतुओ के आधार पर फसलो का वर्गीकरण---
◆रबी की फसल– यह फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है । मार्च-अप्रैल में काटी जाती है । जैसे- गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, आलू, राई इत्यादि ।
◆खरीफ की फसल– यह फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और नवंबर-दिसंबर में काट ली जाती है । जैसे- धान, गन्ना, तिलहन, कपास, मक्का, तिल, ज्वार, बाजरा इत्यादि ।
◆जायद की फसल– मार्च से अप्रैल के मध्य बोई जाती हैं एवं जुन-जुलाई में काटी जाती हैं। इसके अंतर्गत सब्जियां, मक्का, खरबूज, तरबूह, अरबी, तरककड़ी, भिंड़ी आदि आती हैं।
◆नकदी फसल– वह फसल जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा की जाती है । जैसे- कपास, गन्ना, तंबाकू, जूट इत्यादि ।
◆भारत में प्रमुख कृषि क्रांति और सम्बन्धित उत्पादन की सूची
1 हरित क्रांति खाद्यान्न उत्पादन
2 श्वेत क्रांति दुग्ध उत्पादन
3 पीली क्रांति तिलहन उत्पादन
4 भूरी क्रांति उर्वरक उत्पादन
5 नीली क्रांति मत्स्य उत्पादन
6 लाल क्रांति टमाटर/मांस उत्पादन
7 गुलाबी क्रांति झींगा मछली उत्पादन
8 बादामी क्रांति मासाला उत्पादन
9 सुनहरी क्रांति फल उत्पादन
10 रजत क्रांति अंडा उत्पादन
11 कृष्ण क्रांति बायोडीजल उत्पादन
12 अमृत क्रांति नदी जोड़ो परियोजनाएं
13 काली क्रांति पेट्रोलियम उत्पादन
14 गोल्डन फाइबर क्रांति जूट उत्पादन
15 स्वर्ण क्रांति फल /शहद उत्पादन
16 सिल्वर फाइबर क्रांति कपास उत्पादन
17 सदाबहार क्रांति कृषि से/ जैव तकनीकी
18 धुसर/स्लेटी क्रांति सीमेंट
19 इंद्रधनुषीय क्रांति सभी क्रांतियो पर निगरानी रखने हेतु
20 सनराइज/सुर्योदय क्रांति इलेक्ट्रॉनिक उधोग के विकास के हेतु
21 सेफ्रॉन क्रांति केसर उत्पादन से
22 स्लेटी/ग्रे क्रांति उर्वरको के उत्पादन से
23 खाद्द श्रंखला क्रांति- भारतीय कृषकों की 2020 तक आमदनी को दुगुना करने से
24 व्हाइट गॉल्ड क्रांति कपास उत्पादन से (तीसरी क्रांति)
25 ग्रीन गॉल्ड क्रांति चाय उत्पादन से
26 खाकी क्रांति चमड़ा उत्पादन से
27 परामनी क्रांति भिन्डी उत्पादन से
28 मूक क्रांति मोटे अनाजों के उत्पादन से
29 हरित सोना क्रांति बाँस उतपादन से
30 गंगा क्रांति भ्रष्टाचार के खिलाफ सदाचार पैदा करने हेतु (जोहड़े वाले बाबा/वाटर मैन ऑफ इंडिया/राजेन्द्र सिंह )द्वारा
31 N.H.क्रान्ति- स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से
◆◆◆भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1966-67 ई0 मेंहुई थी, तथा भारत में इसके अग्रदूत एम0 एस0 स्वामीनाथन को माना जाता है, तथा विश्व में इसका जनक नार्मन ई0 बोरलॉग को माना जाता है।
◆हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव चावल और गेहूं फसल पर पड़ा । परन्तु चावल की तुलना में गेंहू के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई ।
◆केसर का एकमात्र उत्पादक राज्य जम्मू-कश्मीर है।
◆भारत मेंदुग्ध उत्पादन में श्वेत क्रांति लाने का श्रेय डॉ. वर्गीज कुरियन जाता है।
◆भारत में नीली क्रांति जनक अरुण कृष्णन हैं।
◆भारत में गुलाबी क्रांति का जनक दुर्गेश पटेल हैं।
◆भारत में स्वर्णिम क्रांति का जनक निर्पख तुतेज हैं।
◆भारत में लाल क्रांति का जनक विशाल तिवारी हैं।
◆भारत में सिल्वर क्रांति का जनक इंदिरा गाँधी हैं।
◆दुग्ध उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है।
◆भारत में सर्वोत्तम चाय दार्जिलिंग पैदा की जाती है।
◆स्वच्छ जलीय मछली का उत्पादन करने वाला राज्य पं. बंगाल है।
◆भारत का उर्वरक उत्पादन में विश्व में तीसरा स्थान है।
◆फल उत्पादन में भारत का द्वितीय स्थान है।
◆सब्जी उत्पादन में भारत का द्वितीय स्थान है।
◆पंजाब राज्य को ‘भारत का धान्य भंडार’ कहा जाता है।

भरतनाट्यम (Bharatanatyam)

भरतनाट्यम:---------
भरतनाट्यम (Bharatanatyam) भारतीय शास्त्रीय नृत्य का एक प्रमुख रूप है। इस नृत्य शैली का संबंध तमिलनाडु राज्य से है।
मुख्य बिंदु:-
भरतनाट्यम का उद्भव भरतमुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र से हुआ है।यह संगीत नाटक अकादमी (Sangeet Natak Akademi) द्वारा मान्यता प्राप्त नृत्य के आठ रूपों में से एक है और यह दक्षिण भारतीय धार्मिक विषयों एवं आध्यात्मिक विचारों विशेष रूप से शैववाद, वैष्णववाद और शक्तिवाद को व्यक्त करता है।
दूसरी शताब्दी में भरतनाट्यम का वर्णन प्राचीन तमिल महाकाव्य शिलप्पादिकारम (Shilappatikaram) में मिलता है।
◆◆◆शिलप्पादिकारम:---
शिलप्पादिकारम को 'तमिल साहित्य' के प्रथम महाकाव्य के रूप में जाना जाता है। इस महाकाव्य की रचना चेर वंश के शासक सेनगुट्टुवन (Cenkuttuvan) के भाई इंगालोआदिकल (Ingaloadikal) ने लगभग ईसा की दूसरी-तीसरी शताब्दी में की थी।
इसमें मदुरै नगर का सुन्दर वर्णन किया गया है और इसमें मुख्य चरित्रों में कोवलन एवं कन्नगी दंपत्ति तथा माध्वी नामक नर्तकी हैं।
यह महाकाव्य तीन भागों पुहारक्कांडम, मदरैक्कांडम और वंजिक्कांडम में विभाजित है। इन तीनों भागों में क्रमशः चोल, पाण्ड्य और चेर राज्यों का वर्णन किया गया है।
◆◆◆दक्षिण भारत के मंदिरों में देवदासियों द्वारा शुरू किये गए भरतनाट्यम को 20वीं सदी में रुक्मिणी देवी अरुंडेल और ई. कृष्ण अय्यर के प्रयासों से पर्याप्त सम्मान मिला।
◆◆◆नंदिकेश्वर द्वारा रचित ‘अभिनय दर्पण’ भरतनाट्यम के तकनीकी अध्ययन हेतु एक प्रमुख स्रोत है।
◆◆◆इस नृत्य के संगीत वाद्य मंडल में एक गायक, एक बाँसुरी वादक, एक मृदंगम वादक, एक वीणा वादक और एक करताल वादक होता है।
◆◆◆भरतनाट्यम एकल स्त्री नृत्य है। इसमें कविता पाठ करने वाले व्यक्ति को ‘नडन्न्वनार’ कहते हैं।
भरतनाट्यम: नृत्य पदानुक्रम:-----
◆भरतनाट्यम में शारीरिक क्रियाओं को तीन भागों में बाँटा जाता है-समभंग, अभंग और त्रिभंग।
◆इसमें नृत्य क्रम इस प्रकार होता है- आलारिपु (कली का खिलना), जातीस्वरम् (स्वर जुड़ाव), शब्दम् (शब्द और बोल), वर्णम् (शुद्ध नृत्य और अभिनय का जुड़ाव), पदम् (वंदना एवं सरल नृत्य) तथा तिल्लाना (अंतिम अंश विचित्र भंगिमा के साथ)।
भरतनाट्यम के प्रमुख कलाकार:-----
इस नृत्य के प्रमुख कलाकारों में पद्म सुब्रह्मण्यम्, अलारमेल वल्ली, यामिनी कृष्णमूर्ति, अनिता रत्नम, मृणालिनी साराभाई, मल्लिका साराभाई, मीनाक्षी सुंदरम पिल्लई, सोनल मानसिंह, वैजयंतीमाला, स्वप्न सुंदरी, रोहिंटन कामा, लीला सैमसन, बाला सरस्वती आदि शामिल हैं।

विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, ऊँचा, लम्बा(Longest Largest Biggest and Highest in the World and India)


विश्व में सर्वाधिक बड़ा, छोटा, ऊँचा, लम्बा----
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप - एशिया ( विश्व के क्षेत्रफल का 30%)
विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप - आस्ट्रेलिया
विश्व का सबसे बड़ा महासागर - प्रशां त महासागर
विश्व का सबसे छोटा महासागर - आर्कटिक महासागर
विश्व का सबसे गहरा महासागर - प्रशांत महासागर
विश्व का सबसे बड़ा सागर - दक्षिणी चीन सागर
विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी - मेक्सिको की खाड़ी
- ग्रीनलैण्ड
विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह - इण्डोनेशिया
विश्व की सबसे लम्बी नदी - नील नदी ल. 6650 किमी
विश्व की सबसे बड़ी अपवाह क्षेत्र वाली नदी - अमेजन नदी
विश्व की सबसे बड़ी सहायक नदी - मेडिरा ( अमेजन की )
विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी - राइन नदी
विश्व की सबसे बड़ी नहर - स्वेज नहर
विश्व की सबसे व्यस्त नहर - कील नहर
विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप - माजुली, भारत
विश्व का सबसे बड़ा देश - रूस
विश्व का सबसे छोटा देश - वेटिकन सिटी ( 44 हेक्टेयर)
विश्व में सर्वाधिक मतदाताओं वाला देश - भारत
विश्व में सबसे लंबी सीमा रेखा वाला देश - कनाडा
विश्व में सबसे ज्यादा सीमा रेखा वाला देश - चीन ( 13 देश )
विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान - सहारा ( आफ्रीका )
एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान - गोबी
विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी - माउण्ट एवरेस्ट ( 8848 मी. )
विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला - एणडीज ( दक्षिण अमेरिका )
विश्व का सबसे ऊंचा पठार - पामीर का पठार
विश्व का सबसे गर्म प्रदेश - अल्जीरिया ( लीबिया )
विश्व का सबसे ठंडा स्थान - वोस्तोक अंटार्कटिका
विश्व का सबसे शुष्क स्थान - अटाकामा मरुस्थल चिली
विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात - एंजिल जलप्रपात
विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात - ग्वायरा जलप्रपात
विश्व का सबसे चौड़ा जलप्रपात - खोन जलप्रपात
विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील - केस्पियन सागर
विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील - लेक सुपीरियर
विश्व की सबसे गहरी झील - बैकाल झील
विश्व सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील - टिटिकाका
विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील - वोल्गा झील
विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा - सुन्दरवन डेल्टा
विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य - महाभारत
विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर - अमेरिकन म्यूजियम आँफ नेचुरल हिस्ट्री
विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर - क्रूजर नेशनल पार्क ( द. आफ्रीका )
विश्व का सबसे बड़ा पक्षी - आस्ट्रिच ( शुतुरमुर्ग )
विश्व का सबसे छोटा पक्षी - हमिंग बर्ड
विश्व का सबसे बड़ा स्तनधारी - नीली व्हेल
विश्व का सबसे विशाल मंदिर - अंकोरवाट का मंदिर
विश्व में महात्मा बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा - उलान बटोर ( मंगोलिया )
विश्व की सबसे ऊंची मीनार - कुतुबमीनार
विश्व का सबसे बड़ा घंटाघर - द ग्रेट बेल आँफ मास्को
विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति - स्टैच्यू आँफ लिबर्टी
विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर - अक्षरधाम मंदिर दिल्ली
विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद - जामा मस्जिद - दिल्ली
विश्व की सबसे ऊंची मस्जिद - सुल्तान हसन मस्जिद,कहिरा
विश्व का सबसे बड़ा चर्च - वेसिलिका आँफ सेंट पीटर ( वेटिकन सिटी )
विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन - ट्रांस - साइबेरियन लाइन
विश्व में सबसे लंबी रेलवे सुरंग - सीकन रेलवे सुरंग जापान
विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म - खड़गपुर प. बंगाल 833
विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन - ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क
विश्व में सबसे व्यस्त हवाई अड्डा - शिकागो - इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा - किंग खालिद हवाई अड्डा रियाद, सऊदी अरब
विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह - न्यूयॉर्क
विश्व का सबसे लंबा बांध - हीराकुण्ड बांध उड़ीसा
विश्व का सबसे ऊंचा बांध - रेगुनस्की ( ताजिकिस्तान )
विश्व की सबसे ऊंची सड़क - लेह मनाली मार्ग
विश्व का सबसे बड़ा सड़क पुल - महात्मा गांधी सेतु पटना
विश्व का सबसे बड़ा राजमार्ग - ट्रांस कनेडियन
विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी - माउंट कॅाटोपैक्सी
विश्व में सबसे अधिक कर्मचारियों वाला विभाग - भारतीय रेलवे
विश्व में सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान - चैल हिमाचल प्रदेश
विश्व का सबसे बड़ा पुस्तकालय - कांग्रेस पुस्तकालय लंदन
विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय - ब्रिटिश संग्रहालय लंदन
विश्व की सबसे बड़ी कार्यलयी इमारत - पेंटागन ( यू. एस. ए.)

ओपेक(OPEC)


तेल निर्यातक देशोंओपेक के संगठन-
◆◆OPEC एक स्थायी, अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका गठन 10-14 सितंबर, 1960 को आयोजित बगदाद सम्मेलन में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेज़ुएला ने किया था।
इन पाँच संस्थापक सदस्यों के बाद इसमें कुछ अन्य सदस्यों को शामिल किया गया, ये देश हैं-
●● क़तर (1961), इंडोनेशिया (1962), लीबिया (1962), संयुक्त अरब अमीरात (1967), अल्जीरिया (1969), नाइजीरिया (1971 ), इक्वाडोर (1973), अंगोला (2007), गैबन (1975), इक्वेटोरियल गिनी (2017) और कांगो (2018)
√ इक्वाडोर ने दिसंबर 1992 में अपनी सदस्यता त्याग दी थी, लेकिन अक्तूबर 2007 में वह पुनः OPEC में शामिल हो गया।
√इंडोनेशिया ने जनवरी 2009 में अपनी सदस्यता त्याग दी। जनवरी 2016 में यह फिर से इसमें सक्रिय रूप से शामिल हुआ, लेकिन 30 नवंबर, 2016 को OPEC सम्मेलन की 171वीं बैठक में एक बार फिर इसने अपनी सदस्यता स्थगित करने का फैसला किया।
√ गैबन ने जनवरी 1995 में अपनी सदस्यता त्याग दी थी। हालाँकि, जुलाई 2016 में वह फिर से संगठन में शामिल हो गया।
√ कतर ने 1 जनवरी, 2019 को और इक्वाडोर ने 1 जनवरी, 2020 को अपनी सदस्यता त्याग दी थी। अतः वर्तमान में इस संगठन में सदस्य देशों की संख्या 13 है।
यह एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्यालय जिस देश मे है वह इसका सदस्य नहीं है। इसका मुख्यालय वियना ऑस्ट्रिया में है तथा ऑस्ट्रिया ओपेक का सदस्य देश नही है।।यह एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्यालय जिस देश मे है वह इसका सदस्य नहीं है। इसका मुख्यालय वियना ऑस्ट्रिया में है तथा ऑस्ट्रिया ओपेक का सदस्य देश नही है।।