Sidcoolias

This "sidcoolias" teach how to crack any general studies wall. we provide excellent notes with premium resources.

Responsive Ads Here

Monday, April 27, 2020

पठार

विश्व के प्रमुख पठार (Plateau of World) 

पठार पृथ्वी पर द्वितीय क्रम के उच्चावच हैं। ये पृथ्वी के स्थल भाग के एक तिहाई पर विस्तृत हैं। पठारों का ऊपरी भाग चपटा होता है। पठारों के निर्धारण में इसकी ऊंचाई से अधिक महत्व इसके शिखर का चपटा होने का है।

उत्पत्ति के आधार पर पठारों का वर्गीकरण –
 
अंतरपर्वतीय पठार – ये पठार चोरो तहफ से पर्वतों से घिरे होते हैं। पृथ्वी के स्थल पर सर्वाधिक उच्च व विस्तृत पठार इसी श्रेणी में आते हैं। विश्व का सबसे विस्तृत पठार तिब्बत का पठार भी इसी श्रेणी में आता है।

उदाहरण – तिब्बत का पठार, बोलीविया का पठार, पेरु का पठार, कोलंबिया का पठार, एशिया माइनर का पठार, मैक्सिको का पठार।

गिरिपद पठार – पर्वतों के आधार पर अवस्थित पठारों को गिरिपद पठार या पर्वतपदीय पठार कहा जाता है। ये एक तरफ से उच्च पर्वतों से तो दूसरी ओऱ से सागर या मैदानी क्षेत्र से घिरे होते हैं।

उदाहरण –  अमेरिका का पीटमांट पठार, दक्षिणी अमेरिका के पैटागोनिया पठार।

गुम्बदाकार पठार – इस प्रकार के पठारों का निर्माण भूपटल में वलन की प्रक्रिया के द्वारा बने गुम्बदनुमा आकार के कारण होता है। भारत में स्थित छोटानागपुर का पठार इसी प्रकार के पठार का उदाहरण है।

उदाहरण – अमेरिका का ओजार्क पठार, भारत में छोटानागपुर का पठार, रामगढ़ का पठार।

महाद्वीपीय पठार- इन पठारों को शील्ड भी कहा जाता है। सामान्यतः ये पठार पर्वतीय भागों से दूर और सागर के तट या समतल भूमि से घिरे होते हैं। इनका निर्माण धरातल के ऊपर उठने या लावा के अपरिमित निक्षेप के कारण होता है।

️उदाहरण – साइबेरिया शील्ड, बाल्टिक या फेना-स्केंडिनेविया शील्ड, लारेंशिया या कनाडियन शील्ड, ब्राजील शील्ड।

ज्वालामुखी पठार – ज्वालामुखी क्रिया द्वारा निक्षेपित लावा के निस्तारण से बनने वाले पठारों को ज्वालामुखी पठार कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति का प्रमुख कारण दरारी उद्भेदन है।

उदारहण – भारत में दक्कन का पठार, अमेरिका में कोलंबिया-स्नैक पठार।

पठारों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

विश्व का सबसे विस्तृत पठार कौन-सा है- तिब्बत का पठार

विश्व का सबसे ऊंचा पठार कौन-सा है- पामीर का पठार

सर्वाधिक ऊंचा पठार होने के कारण पामीर के पठार को विश्व की छत भी कहा जाता है।

विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर अवस्थित नौकागम्य झील टिटिकाका झील बोलीविया पठार पर अवस्थित है

कोलंबिया का पठार कोलंबिया देश में अवस्थित नहीं है। यह अमेरिका में अवस्थित है।

ईरान का पठार उत्तर में एलब्रुस पर्वत से औऱ दक्षिण में जैकरोस पर्वत से धिरा हुआ है।

तिब्बत का पठार दो पर्वतों हिमालय औऱ कुनलुन से घिरा हुआ है।

विश्व के प्रमुख पठार –

ग्रीनलैंड का पठार-  ग्रीनलैंड
एशिया माइनर-  तुर्की
अनातोलिया का पठार-  तुर्की
मेसेटा पठार-  आइबेिया प्रायद्वीप (स्पेन)
चियापास पठार-  दक्षिणी मैक्सिको
यूक्रान/अलास्का पठार - अमेरिका
कोलंबिया पठार-  अमेरिका
ग्रेट बेसिन पठार-  अमेरिका
कोलोरेडो पठार - अमेरिका

No comments:

Post a Comment